देव आनंद के भाई से प्यार करना इस नामी एक्ट्रेस को पड़ा था भारी, गवाई जान, नहीं मिला इंसाफ

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 27 May 2024, 12:00 AM | Updated: 27 May 2024, 12:00 AM

बॉलीवुड की चकाचौंध भरी जिंदगी हर किसी को रास नहीं होती। जहां एक तरफ ये इंडस्ट्री एक्टर्स को नाम और शोहरत देती है वहीं दूसरी तरफ ये कई एक्टर्स और एक्ट्रेस को गुमनामी के अंधेरे में भी धकेल देती है। ऐसी ही एक एक्ट्रेस थीं प्रिया राजवंश। प्रिया को जहां बहुत कम समय में बॉलीवुड में सफलता मिली वहीं उनकी जिंदगी का सफर भी काफी छोटा रहा। दरअसल एक्ट्रेस को प्यार के बदले में मौत मिली। दरअसल एक्ट्रेस अपने से 15 साल बड़े डायरेक्टर के साथ लिव में रहती थी और फिर अचानक से साल 2000 में उनकी हत्या हो गई। यह बॉलीवुड की एक ऐसी मर्डर मिस्ट्री है, जो आज तक नहीं सुलझ पाई है। आइए आपको बताते हैं कि प्रिया राजवंश की मर्डर मिस्ट्री का क्या हुआ।

और पढ़ें: आमिर खान ने शुरू से आखिर तक देश की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में बनाई अपनी जगह 

प्रिया राजवंश का करियर

प्रिया राजवंश ने अपने करियर में कुछ ही फिल्में कीं, लेकिन जिस फिल्म से वह चर्चा में आईं वह राजकुमार की ‘हीर रांझा’ थी। इस फिल्म ने उन्हें नई पहचान दी और बॉलीवुड में नाम और शोहरत भी दिलाई। राजकुमार के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया। इसके बाद उन्होंने ‘हिंदुस्तान की कसम’, ‘साहब बहादुर’, ‘कुदरत’, ‘हाथों की लकीरें’ और ‘हंसते जख्म’ जैसी बड़ी फिल्में भी कीं। फिल्मों के अलावा अगर उन्हें बॉलीवुड में पहचान मिली तो इसके पीछे की वजह चेतन आनंद ही थे, जिनके साथ प्रिया राजवंश का नाम काफी समय तक जुड़ा रहा।

 चेतन आनंद से हुआ था सच्चा प्यार

प्रिया राजवंश की निजी जिंदगी की बात करें तो उनका नाम हमेशा चेतन आनंद के साथ जोड़ा जाता रहा है। चेतन आनंद फिल्म निर्माता और पटकथा लेखक होने के साथ-साथ देव आनंद के भाई भी थे। प्रिया और चेतन एक दूसरे से प्यार करते थे और दोनों लिव-इन में रहने लगे। इस रिश्ते में सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन एक दिक्कत थी और वो थी चेतन का शादीशुदा होना। चेतन की पत्नी का नाम उषा आनंद था। हालांकि प्रिया से मिलने के बाद वह अपनी पत्नी से अलग हो गए थे।

चेतन ने प्रिया के नाम की अपनी संपत्ति

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिया का करियर चेतन आनंद ने बनाया था और चेतन का नाम हमेशा एक्ट्रेस के नाम के साथ लिया जाता था। प्रिया राजवंश को चेतन आनंद की सच्ची साथी कहा जाता था। चेतन को एक्ट्रेस से इतना प्यार था कि उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी का एक हिस्सा प्रिया को दे दिया था। दरअसल, चेतन की 1997 में मौत हो गई थी और किसी भी विवाद से दूर रहने के लिए उन्होंने पहले ही अपनी संपत्ति को तीन हिस्सों में बांट दिया था। उन्होंने अपनी संपत्ति को अपनी पहली पत्नी से हुए दो बेटों और प्रिया के बीच बांट दिया। चेतन की पत्नी और बेटों को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आ रही थी।

चेतन के बंगले में मिली प्रिया की लाश

साल 2000 में प्रिया की लाश चेतन आनंद के बंगले में मिली थी। पहले इसे आत्महत्या बताया गया, ये भी कहा गया कि प्रिया की मौत ज्यादा शराब पीने की वजह से हुई। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो गया कि एक्ट्रेस की गला दबाकर हत्या की गई है। वहीं उनकी मौत के बाद एक डायरी मिली थी जिसमें उन्होंने अपनी जान को ख़तरा बताया था। एक्ट्रेस ने चेतन आनंद को एक पत्र भी लिखा था, जिसमें प्रिया राजवंश ने आशंका जताई थी कि उनकी हत्या हो सकती है। जिसके बाद पुलिस ने ये सारी बातें कोर्ट में पेश की।

मर्डर मिस्ट्री से उठा पर्दा

जब प्रिया की मर्डर मिस्ट्री की जांच की गई तो पता चला कि चेतन आनंद की नौकरानी ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर महज 4000 रुपये के लिए एक्ट्रेस की हत्या कर दी। पुलिस को अपनी जांच के दौरान यह भी पता चला कि चेतन आनंद के बेटों ने नौकरानी को 4000 रुपये दिए थे। मामले में चेतन आनंद के बेटों को भी गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई और इस मामले को भी वही दबा दिया गया।

और पढ़ें: अमिताभ की इन 5 फिल्मों को धूल चटा चूकें हैं मिथुन चक्रवर्ती, कोई शक तो देख लें ये लिस्ट 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds