Trending

जनिए किस मूर्तिकार ने बनाई है रामलला की मन मोहने वाली बालरूप मूर्ति

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 19 Jan 2024, 12:00 AM | Updated: 19 Jan 2024, 12:00 AM

अयोध्‍या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा होनी है जिसकी तैयारियां जोरों पर है. इस प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम में पीएम समेत समते कई दिग्गज लोग शामिल होंगे. इसी बीच राम मंदिर में विराजमान होने वाले रामलला के मूर्ति की पहली तस्‍वीर सामने आई है जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

Also Read- राम मंदिर के लिए 44 साल से मौनव्रत साधे साधु का हठ, 22 को अयोध्या नहीं पहुंचा तो त्याग दूंगा प्राण. 

कमल के फूल पर विराजमान है मूर्ति

रामलला के मूर्ति की जो पहली तस्‍वीर सामने आई है वो रामलला की मूर्ति 5 वर्ष के बालरूप में है. इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि रामलला की मूर्ति को कमल के फूल पर विराजमान है और ये रामलला की मूर्ति 5 वर्ष के बालरूप में है.   रिपोर्ट के अनुसार, यह मूर्ति मैसूर स्थित मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाई है और इस 51 इंच की रामलला की मूर्ति को ट्रक के जरिए लाया गया है और अब मंदिर में रखा गया है.

अयोध्‍या में 16 जनवरी से अलग अलग विधि विधान से अनुष्‍ठान शुरू हो गए हैं. इससे पहले रामलला की मूर्ति को मंदिर परिसर में भ्रमण कराया गया. भगवान रामलला के विग्रह को पूरे विधि विधान से मंदिर परिसर में लाया गया. अयोध्या स्थित राम मंदिर में आगामी 22 जनवरी को होने वाले अभिषेक समारोह से पहले भगवान राम की नई मूर्ति गुरुवार की दोपहर राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में रखी गई.

वैदिक मंत्रोचार के बीच गर्भ गृह में रखी गयी मूर्ति  

वहीं प्रतिष्ठा समारोह से जुड़े पुजारी अरुण दीक्षित ने कहा कि भगवान राम की मूर्ति को दोपहर में वैदिक मंत्रोचार के बीच गर्भ गृह में रखा गया. उन्होंने कहा कि ‘प्रधान संकल्प’, ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा द्वारा किया गया.  उन्होंने कहा कि इसके अलावा अन्य अनुष्ठान भी आयोजित किए गए तथा ब्राह्मणों को वस्त्र भी दिए गए.

वहीं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ‘एक्स’ पर अपनी एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी. पोस्ट में कहा गया है कि ‘अयोध्या में जन्म भूमि स्थित राम- मन्दिर में आज दिन में 12:30 बजे के बाद राममूर्ति का प्रवेश हुआ. दोपहर 1:20 बजे यजमान द्वारा ‘प्रधान संकल्प’ होने पर वेदमन्त्रों की ध्वनि से वातावरण मंगलमय हुआ. मूर्ति के जलाधिवास तक के कार्य गुरुवार को संपन्न हुए.

22 जनवरी को होगा भव्य राम मंदिर का उद्घाटन

ट्रस्ट ने इसी पोस्ट में ये भी कहा, ‘दिनांक 19 जनवरी शुक्रवार को प्रातः नौ बजे अरणिमन्थन से अग्नि प्रकट होगी। उसके पूर्व गणपति आदि स्थापित देवताओं का पूजन, द्वारपालों द्वारा सभी शाखाओं का वेदपारायण, देवप्रबोधन, औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास, कुण्डपूजन, पञ्चभूसंस्कार होगा.’

आपको बता दें, 22 जनवरी को अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होगा और इस खास मौके पर देश के कई साधु संत इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. राम मंदिर के लिए कई लोगों ने संघर्ष किया और कई साधु संत हैं जिन्होंने मंदिर का निर्माण नहीं होने तक कई चीजों का परित्याग किया.

Also Read- क्या है दूधेश्वरनाथ मंदिर का इतिहास, जिसके ऊपर अब रखा जाएगा गाजियाबाद का नाम. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds