Natural Immunity Boosters: बदलते मौसम में बार-बार होते हैं बीमार? तो ऐसे बढ़ाएं अपनी इम्यूनिटी

Shikha Mishra | Nedrick News Published: 08 जनवरी 2026, 04:07 PM Updated: 08 जनवरी 2026, 04:07 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Natural Immunity Boosters:  आज के समय में, लोगों में एक बहुत आम समस्या कम इम्यूनिटी है, जिससे कई तरह की बीमारियों और बार-बार बीमार पड़ने का खतरा काफी बढ़ जाता है। लेकिन अगर आप इस बात से परेशान की इम्यूनिटी को कैसे बढ़ाए तो आपको बता दें, इम्यूनिटी रातों-रात नहीं बढ़ती, बल्कि यह एक स्वस्थ जीवनशैली और सही खान-पान का परिणाम होती है। तो चलिए आपको इस लेख में शरीर को बीमारियों से लड़ने के लायक बनाने के लिए कुछ ख़ास तरीको के बारे में बताते हैं।

और पढ़े: Controlling diabetes: बिना दवा के शुगर लेवल कैसे घटाएं? अपनाएं ये स्वस्थ आदतें

विटामिन-C युक्त आहार – Vitamin C-rich foods

आजकल, लगभग हर कोई विटामिन C की कमी से परेशान है। इससे व्हाइट ब्लड सेल्स में कमी आती है। हालाँकि, विटामिन-C सफेद रक्त कोशिकाओं (WBCs) के उत्पादन को बढ़ाता है, जो संक्रमण से लड़ने में मुख्य भूमिका निभाती हैं। जिसके लिए कई प्रकार की चीजे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं..जैसे कि आंवला (सबसे अच्छा स्रोत), संतरा, नींबू, अमरूद, पपीता और कीवी। यह शारीर के लिए काफी फ़ायदेमंद होती है। वही आप रोज़ सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर पिएं। ये भी विटामिन c युक्त होता हैं, जो शरीर में कई तरह की कमी को पूरा करता है।

किचन के जादुई मसाले हल्दी, लहसुन और अदरक

भारतीय मसालों में प्राकृतिक एंटीबायोटिक और एंटीवायरल गुण होते हैं। इनमें हल्दी को खास तौर पर फायदेमंद माना जाता है। इसमें करक्यूमिन होता है, जो सूजन को कम करता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है। रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध (Golden Milk) पीना बहुत फायदेमंद होता है। इसी तरह, अदरक और लहसुन, जो लगभग हर घर की रसोई में पाए जाते हैं, उन्हें भी कई बीमारियों के खिलाफ बहुत असरदार माना जाता है। अदरक गले की खराश को ठीक करता है, और लहसुन में मौजूद ‘एलिसिन’ इन्फेक्शन से बचाता है। इसके अलावा हर घर में पाए जाने वाली तुलसी और गिलोय भी इम्युनिटी बढ़ने के मददगार साबित होती है। आप तुलसी की 4-5 पत्तियां रोज़ चबाएं या इसका काढ़ा बनाकर पिएं। गिलोय का जूस भी इम्यूनिटी के लिए ‘रामबाण’ माना जाता है।

और पढ़े: Vanshika Yadav skating journey: शिकोहाबाद से अयोध्या तक स्केटिंग पर निकली आस्था की यात्रा, 9 साल की वंशिका बनी सनातन की प्रेरणा

गट हेल्थ (पाचन) पर ध्यान दें

हमारी सेहत सीधे तौर पर हमारे पेट की सेहत से जुड़ी है। आयुर्वेद कहता है कि “सभी बीमारियों की जड़ पेट में होती है।” जब हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक से काम करता है, तो न सिर्फ़ हमारा शरीर एनर्जेटिक रहता है, बल्कि हमारी मेंटल हेल्थ और इम्यून सिस्टम भी मज़बूत होते हैं। वही हमारी 70% इम्यूनिटी हमारे पेट (आंतों) में होती है। जिसके लिए कई तरह के खाना बेहद जरुरी है। जैसे कि दही,  छाछ, लस्सी आदि। इनका सेवन शारीर में ‘अच्छे बैक्टीरिया’ बढ़ाते हैं जो बाहरी कीटाणुओं से लड़ते हैं।

जीवनशैली में बदलाव – Lifestyle changes

बहुत से लोग मानते हैं कि अगर वे ठीक से खाएंगे, तो उनका मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहेंगे, लेकिन कभी-कभी सिर्फ़ सही खाना ही काफ़ी नहीं होता। अच्छी नींद, एक्सरसाइज़ और सैर भी पूरी सेहत के लिए ज़रूरी हैं। तो इन आदतों को जरुर अपनाएं जैसे कि पर्याप्त नींद शरीर को रिकवर करने के लिए 7-8 घंटे की गहरी नींद बहुत जरूरी है। नींद की कमी से इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। वही हर सुबह 15-20 मिनट धूप में बैठें। क्योंकि विटामिन D की कमी से बार-बार बीमार पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।

इसके अलवा आपको बता दें, कि तनाव कम करें ज़्यादा तनाव होने से कोर्टिसोल हार्मोन (Cortisol hormone) बढ़ता है, जो इम्यूनिटी को कम करता है। इसलिए तनाव कम करने के लिए योग या प्राणायाम करें जो शरीर में ताजगी बनाये रखता है।  हर दिन कम से कम 30 मिनट पैदल चलें या एक्सरसाइज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। वही हर सुबह खाली पेट आंवला और एलोवेरा के जूस को बराबर मात्रा में मिलाकर पीने से शरीर की इम्यूनिटी काफी बढ़ जाती है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds