Trending

जीतन राम मांझी से मिले तेज प्रताप, सुशील मोदी बोले- उनपर डोरे डालने वाले सफल नहीं होंगे

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 12 Jun 2021, 12:00 AM | Updated: 12 Jun 2021, 12:00 AM

बिहार की सियासत में इन दिनों हलचलें काफी तेज है। खबरों के मुताबिक सत्ताधारी एनडीए गठबंधन के अंदर कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सत्ताधारी पार्टी के नेता कई मौकों पर अपनी ही सरकार को निशाने पर लेते दिख रहे हैं। एनडीए गठबंधन में शामिल हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। 

बीते दिन बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव की जीतन राम मांझी से मुलाकात हुई। जिसेक बाद से ही प्रदेश की सियासत में हलचलें तेज हो गई है। इन दोनों नेताओं की मुलाकात पर बीजेपी नेता सुशील मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

‘मांझी दलितों के सर्वमान्य नेता है’

बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्विट करते हुए कहा, ‘मांझी दलितों के सर्वमान्य नेता हैं। उन पर डोरे डालने वाले सफल नहीं हो पाएंगे। एनडीए एकजुट है, नीतीश सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।‘

उन्होंने आगे कहा कि जीतन राम मांझी एनडीए के वरिष्ठ नेता हैं। किसी जनप्रतिनिधि की उनसे शिष्टाचार भेंट के राजनीतिक मायने नहीं निकालने चाहिए।

बीजेपी नेता ने कहा, ‘मांझी बिहार में दलितों के सर्वमान्य नेता है। उन्होंने राजद का कुशासन भी देखा है, उनसे किसी को जबरदस्ती मिलवा देने से कोई फर्क नहीं पड़ता। एनडीए अटूट है और इसकी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। किसी को मुगालते में नहीं रहना चाहिए।‘

गैर जिम्मेदारी से बचे एनडीए के घटक दल के नेता

सुशील मोदी ने कहा, ‘एनडीए एक लोकतांत्रिक गठबंधन है, इसलिए जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सभी घटक दलों की राय अलग-अलग हो सकती है। ऐसी परिस्थिति में घटक दल को एक दूसरे के विरुद्ध सार्वजनिक बयानबाजी करने के बजाय संगठन के आंतरिक मंच पर अपनी राय रखनी चाहिए।‘

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ‘इस समय कोरोना महामारी से सबको मिलकर लड़ना चाहिए ताकि सरकार और कोरोना योद्धाओं का मनोबल ऊंचा रहे। एनडीए के सभी घटक दलों से अपील है कि वे गैर जिम्मेदार बयानबाजी करने के बजाय पीड़ित मानवता की रक्षा करने में अपनी ऊर्जा लगाएं।‘

नीतीश सरकार पर हमलावर रहे हैं मांझी

बता दें, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पिछले कुछ समय से नीतीश सरकार पर हमलावर है। वह लगातार अलग-अलग पार्टियों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने बिहार के दिग्गज नेता मुकेश साहनी से मुलाकात की थी। वहीं, बीते दिन शुक्रवार को तेजप्रताप यादव ने जीतन राम मांझी से मुलाकात थी। दोनों के बीच बंद कमरे में बातचीत हुई। उनसे बैठक के बाद तेज प्रताप ने मीडिया से कहा था कि बीजेपी के खिलाफ तैयार महागठबंधन में मांझी का स्वागत है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds