7 Best Green Teas: आम चाय को कहें अलविदा, लाइफस्टाइल में शामिल करें ये 7 बेस्ट ग्रीन टी फायदे देख रह जाएंगे हैरान

Shikha Mishra | Nedrick News
Ghaziabad
Published: 12 Feb 2026, 07:43 AM | Updated: 12 Feb 2026, 07:43 AM

Best Green Teas: अगर आप भी उन लोगों में हैं जिन्हें चाय के बिना दिन शुरू करने में मजा नहीं आता, तो जरा एक बार ग्रीन टी को मौका दीजिए। ये कोई आम चाय नहीं है। ये वो ड्रिंक है जो न सिर्फ स्वाद में हल्का होता है, बल्कि सेहत के मामले में भी नंबर वन माना जाता है। ग्रीन टी दुनिया भर में हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए पसंद की जाती है और इसकी वजहें भी कमाल की हैं।

और पढ़ें: त्वचा को बनाए ग्लोइंग और हेल्दी, जानिए कैसे करता है चिया सीड्स ये चमत्कार

7 Best Green Teas for health

सबसे पहले तो जान लीजिए कि ग्रीन टी कोई नई चीज़ नहीं है। सदियों से लोग इसे पीते आ रहे हैं। इसका खास गुण है इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स जो शरीर की अंदरूनी सफाई करते हैं, मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाते हैं और वजन घटाने में भी मदद करते हैं। अब बात करते हैं इसके अलग-अलग फ्लेवर और स्टाइल की। ग्रीन टी का मतलब सिर्फ एक तरह की चाय नहीं है। इसमें कई वैराइटी मिलती हैं, और हर एक का स्वाद और फायदा अलग होता है।

माचा ग्रीन टी – Matcha green tea

अगर आप ज्यादा ताकतवर असर चाहते हैं तो माचा बढ़िया है। ये पाउडर के रूप में आती है और इसे पीने का मतलब है आप पूरी पत्ती को पी रहे हैं यानी भरपूर फायदा। इसे पीने से तनाव कम होता है, फोकस बढ़ता है और शरीर एक्टिव रहता है। बस थोड़ा सा गर्म पानी लेकर माचा पाउडर को फेंटिए और तैयार हो जाइए एक दमदार कप के लिए।

सेनचा ग्रीन टी – Sencha Green Tea

जापान में सबसे पॉपुलर ग्रीन टी यही है। इसका स्वाद हल्का-सा घास जैसा लगता है, जो बहुत ताज़ा फील कराता है। इसमें फ्लोराइड भी होता है जो दांतों के लिए अच्छा है। इसे 70-80 डिग्री के पानी में बस एक-दो मिनट रखना होता है।

ग्योकोरो ग्रीन टी – Gyokoro Green Tea

ये थोड़ा महंगी ग्रीन टी होती है जो छांव में उगाई जाती है। इसका स्वाद थोड़ा मलाई जैसा और बहुत ही स्मूद होता है। ये दिमाग को शांत करने और एनर्जी बनाए रखने में मदद करती है।

होजिचा ग्रीन टी – Hojicha Green Tea

इसका स्वाद थोड़ा अलग होता है क्योंकि ये भुनी हुई पत्तियों से बनती है। कम कैफीन होती है तो शाम या रात को पीना बेहतर रहता है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में भी मदद करती है।

लोंगजिंग (ड्रैगन वेल) – Longjing Dragon Well

चीन की खास ग्रीन टी। इसका स्वाद हल्का मीठा और थोड़ा नटी जैसा होता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स की भरमार होती है, जो दिल-दिमाग दोनों को फायदा पहुंचाते हैं।

जैस्मिन ग्रीन टी – Jasmine Green Tea

इसमें जैस्मिन फूलों की खुशबू होती है। हल्का मीठा स्वाद और बहुत ही सुकून देने वाली चाय है। सूजन कम करने और दिल को हेल्दी रखने में काम आती है।

मोरक्कन मिंट टी – Moroccan Mint Tea

अगर आपको पुदीने वाली चाय पसंद है तो ये एकदम परफेक्ट है। पुदीने के साथ ग्रीन टी मिलती है, जिससे पेट की दिक्कतें दूर होती हैं और मूड भी फ्रेश रहता है।

और पढ़े: Chia seeds benefits: आपकी त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं, जानें इसके जादुई फायदे

ग्रीन टी को क्यों शामिल करें अपने डेली रूटीन में?

  • वजन घटाने में मदद करती है
  • दिल को हेल्दी रखती है
  • शरीर से टॉक्सिन्स निकालती है
  • दिमाग को फोकस करने में हेल्प करती है

परफेक्ट कप बनाने का तरीका?

  • पानी ज्यादा गर्म न करें, 70-80°C पर रखें
  • 1 से 3 मिनट ही रखें पत्तियों को, ज्यादा देर करेंगे तो स्वाद बिगड़ सकता है
  • माचा को अच्छे से फेंटना जरूरी है, नहीं तो गांठें रह जाएंगी

कुछ बातें ध्यान रखने वाली

ग्रीन टी वैसे तो सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन जरूरत से ज्यादा पीने पर दिक्कत भी हो सकती है। ज्यादा कैफीन से नींद खराब हो सकती है, या पेट में जलन महसूस हो सकती है। दिन में 3 से 4 कप काफी हैं। अगर किसी हेल्थ कंडीशन से गुजर रहे हैं तो डॉक्टर से एक बार पूछ जरूर लें।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds