‘खराबी इंजन में है और बदले डिब्बे जा रहे हैं’ कांग्रेस के इस ट्विट पर बीजेपी नेता ने किया जबरदस्त पलटवार, जानें सबकुछ

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 08 Jul 2021, 12:00 AM | Updated: 08 Jul 2021, 12:00 AM

बीते दिन बुधवार को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। जिसमें 43 नेताओं को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शपथ दिलाई। बीजेपी के नेताओं के साथ-साथ पार्टी के सहयोगी राजनीतिक दलों के कुछ नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। तो वहीं, कई बड़े नेताओं ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। 

जिसे लेकर बवाल मचा हुआ है। देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता इस मामले पर लगातार मोदी सरकार को घेरते नजर आ रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाल के एक बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने करारा प्रहार किया है।

खराबी इंजन में है और…

दरअसल, रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्विट करते हुए कहा, ‘खराबी इंजन में है और बदले डिब्बे जा रहे है! यही तो है दुर्दशाजीवी मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार की सच्चाई!’

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि अगर कामकाज और शासन को आधार बनाया जाए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कई मंत्रियों को पद से हटा दिया जाना चाहिए। यह मंत्रिपरिषद का विस्तार नहीं, सत्ता की भूख का विस्तार है। अगर मंत्रिपरिषद का विस्तार हो तो वह कामकाज और शासन के आधार पर हो।

‘खराबी इंजन में है और बदले डिब्बे जा रहे हैं’ कांग्रेस के इस ट्विट पर बीजेपी नेता ने किया जबरदस्त पलटवार, जानें सबकुछ — Nedrick News

उनके इन बयानों पर बीजेपी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि फटे गुब्बारे में हवा भरने वाले अब बताएंगे भारत के सबसे सफल प्रधानमंत्री को क्या करना चाहिए?

57 मंत्रियों के साथ शुरु किया था दूसरा कार्यकाल

बताते चले कि साल 2019 में पीएम नरेंद्र मोदी ने 57 मंत्रियों के साथ अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत की थी। जिसके बाद पहली बार बीते दिन बुधवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया और देर रात केंद्रीय मंत्रियों के पोर्टफोलियों की घोषणा की गई, जिसमें कई मंत्रियों के मंत्रालय में बदलाव किया गया है और नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, बीजेपी के दिग्गज नेता रविशंकर प्रसाद, डॉ हर्षवर्धन, धर्मेंद्र प्रधान और रमेश पोखरियाल निशंक जैसे कई नेताओं की मंत्रिमंडल से छुट्टी कर दी गई है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds