Mahendra Singh Dhoni: एमएस धोनी IPL 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर, CSK को लगा बड़ा झटका

Nandani | Nedrick News Published: 28 Mar 2026, 01:39 PM | Updated: 28 Mar 2026, 01:39 PM

Mahendra Singh Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान और आईपीएल के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी इस समय मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिहैब से गुजर रहे हैं। CSK ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि धोनी को काफ स्ट्रेन, यानी पिंडली में खिंचाव हुआ है। इस चोट के चलते धोनी IPL 2026 के शुरुआती दो हफ्ते में टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

अगर धोनी पूरे 14 दिन तक मैदान से बाहर रहते हैं, तो उनका टीम के कम से कम तीन अहम मैचों में हिस्सा नहीं लेना तय माना जा रहा है। CSK का पहला मैच 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है। इसके बाद अगले मैच में धोनी 3 अप्रैल को चेन्नई में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेल सकते हैं, लेकिन चोट के कारण उनकी उपस्थिति अभी अनिश्चित है। टीम का तीसरा मुकाबला 5 अप्रैल को CSK के घर में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से है, जिसे दर्शक और फैंस लंबे समय से बेसब्री से देख रहे हैं। माना जा रहा है कि 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में धोनी की वापसी संभव हो सकती है।

और पढ़ें: Yash Dayal News: रेप आरोपों में घिरे क्रिकेटर IPL 2026 से बाहर, निजी और कानूनी मामलों में उलझे

44 साल के धोनी अभी भी IPL के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी | Mahendra Singh Dhoni

धोनी इस समय 44 साल के हैं और IPL 2026 में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी के रूप में खेल रहे हैं। पिछले सीजन में जब ऋतुराज गायकवाड चोटिल हुए थे, तब धोनी ने बीच में ही टीम की कप्तानी संभाली थी और 4 में से 3 मैचों में जीत दिलाई थी।

IPL में धोनी के रिकॉर्ड

एमएस धोनी IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। अब तक उन्होंने 278 मैच खेलकर अपने नाम किया है। CSK को उन्होंने 5 बार IPL खिताब दिलाया है। बल्ले से उन्होंने 38.30 की औसत से 5439 रन बनाए और 24 अर्धशतक भी लगाए। विकेटकीपिंग में धोनी ने 47 स्टंपिंग और 154 कैच हासिल किए हैं।

धोनी IPL में 100 मैच जीतने वाले एकमात्र कप्तान भी हैं। उन्होंने IPL में 235 मैचों में कप्तानी की, जिनमें 136 में जीत और 97 में हार दर्ज है। उन्होंने अपनी कप्तानी में CSK को 2023 में आखिरी बार चैंपियन बनाया था। इस सूची में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 158 मैचों में कप्तानी करते हुए 87 जीत हासिल की।

चोट और रिहैब का इतिहास

धोनी ने IPL 2023 के फाइनल के बाद 1 जून को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में घुटने की सर्जरी कराई थी। ऑपरेशन डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला ने किया था।

रिटायरमेंट की अटकलें

धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद IPL में उनकी उपस्थिति और रिटायरमेंट को लेकर लगातार अटकलें लगती रही हैं। माना जा रहा था कि साल 2026 धोनी का आखिरी IPL सीजन हो सकता है।

इस बीच CSK फैंस और क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें इस बात पर हैं कि धोनी की वापसी कब होगी और टीम पर उनका प्रभाव क्या रहेगा। पिंडली की चोट के बावजूद, धोनी की फिटनेस और अनुभव CSK के लिए एक बड़ी उम्मीद बनी हुई है।

और पढ़ें: Who is kal somani| IPL में 15,000 करोड़ का धमाका: राजस्थान रॉयल्स बिकी, कौन हैं ये रहस्यमयी नए मालिक?

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds