Gurugram Love Jihad case: हिंदू बनकर शादी, फिर धर्म बदलने का बनाया दबाव! गुरुग्राम में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Nandani | Nedrick News

Published: 29 Jan 2026, 12:29 PM | Updated: 29 Jan 2026, 12:29 PM

Gurugram Love Jihad case: दिल्ली के नजदीक गुरुग्राम में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके पति ने अपनी असली पहचान छिपाकर उससे शादी की और उसके बाद धर्म बदलने का दबाव डाला। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

और पढ़ें: Patna NEET Student Death: पटना हॉस्टल मौत केस में FSL का बड़ा खुलासा! कपड़ों पर मिला स्पर्म, DNA जांच से खुल सकता है राज़

मुख्य आरोपी की पहचान और शादी का जाल (Gurugram Love Jihad case)

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी आरिफ खान ने खुद को आरव बताकर बिहार की 24 वर्षीय महिला से शादी की। दोनों की मुलाकात 2022 में गुरुग्राम के एक कार शोरूम में हुई थी, जहां महिला काम करती थी। आरोपी ने खुद को अविवाहित और हिंदू धर्म का बताकर महिला के विश्वास में भरोसा जीता। इसके बाद दोनों ने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार मंदिर में शादी की।

कुछ समय बाद महिला को पता चला कि उसके पति का असली नाम आरिफ खान है, जो पहले से शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता है। इसके बाद आरोपी और उसके परिवार ने महिला पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया और उसका नाम बदलकर ज़िया खान कर दिया।

गर्भपात का दबाव और धमकियां

पीड़ित महिला ने बताया कि जब वह गर्भवती हुई, तो आरोपी ने बच्चे का गर्भपात कराने के लिए दबाव डाला और निजी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। महिला की प्रेग्नेंसी छह महीने से अधिक होने के कारण गर्भपात संभव नहीं हो पाया। 11 अगस्त 2023 को महिला ने एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। इसके बाद भी आरोपी और उसके परिवार ने महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाए रखा।

बच्चे के साथ बिहार की ओर भागी पीड़िता

मामले में मारपीट और जान से मारने की धमकियों के बीच महिला अपने नवजात बच्चे के साथ बिहार भाग गई। कुछ दिन बाद उसने बच्चे को अपने माता-पिता के पास छोड़कर गुरुग्राम लौट आई। पीड़िता के मुताबिक, 26 जनवरी की देर शाम आरोपी और उसके परिजन उसके किराए के कमरे में जबरन घुसे, मारपीट की और फिर से धर्म बदलने का दबाव डाला।

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी

सोशल वर्कर्स की मदद से महिला ने पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद सेक्टर 14 थाने में भारतीय दंड संहिता की धाराओं और हरियाणा गैरकानूनी धर्म परिवर्तन रोकथाम अधिनियम, 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी आरिफ खान उर्फ आरव और उसके साथी तारीफ खान को गिरफ्तार कर लिया।

साजिश और जांच

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने महिला से साजिश के तहत संपर्क किया और झूठे प्यार का जाल बिछाकर उसे शादी के लिए राजी किया। महिला पूरी तरह आरोपी के प्रभाव में आ गई, तब उसने शादी का प्रस्ताव रखा। इस मामले में आरोपी की मां, पत्नी और भाइयों सहित अन्य पर भी FIR दर्ज की गई है। जांच अभी जारी है।

इस मामले ने छिपे नाम और झूठे धर्म के सहारे शादी करने की घटनाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और महिला सुरक्षा, विवाह और धर्म परिवर्तन से जुड़े कानूनों की प्रासंगिकता को भी उजागर किया है।

और पढ़ें: Gorakhpur Honey Trap Case: प्यार, पिस्टल और ब्लैकमेलिंग…  गोरखपुर की ‘लेडी डॉन’ अंशिका सिंह की पूरी क्राइम कुंडली आई सामने

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds