सामूहिक हत्या से फिर दहली संगम नगरी: प्रयागराज में एक परिवार के पांच लोगों की पहले बेरहमी से ली जान और फिर…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 23 Apr 2022, 12:00 AM | Updated: 23 Apr 2022, 12:00 AM

संगम नगरी प्रयागराज एक के बाद एक सामूहिक हत्याओं की घटनाओं से दहल रही है। एक बार फिर प्रयागराज से एक साथ पांच लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। अज्ञात हत्याओं ने एक ही परिवार के पांच लोगों को धारदार हथियारों से हत्या कर मौत के घाट उतार दिया। 

मामला थरवई थाना क्षेत्र स्थित खेवराजपुर गांव का है। जानकारी के मुताबिक प्रयागराज के यहां एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या की गई। मृतकों में एक दंपती, बेटे-बहू और एक 2 साल की मासूम बच्ची भी शामिल रही। इनकी पहचान राम कुमार यादव (55), उसकी पत्नी कुसुम देवी (52), बेटी मनीषा (25), बहू सविता (27) और पौत्री मीनाक्षी (2) के तौर पर हुई।

बताया जा रहा है कि ईंट पत्थर से मारकर कर आरोपियों ने इन लोगों की हत्या की और फिर घर में आग भी लगा दी। इस दौरान एक 5 साल की मासूम बच्ची जिंदा मिली है। उस पर भी वार किया गया था, जिसमें वो घायल हो गई। इलाज के लिए मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

सामूहिक हत्या की इस घटना को किसने और क्यों अंजाम दिया, ये अब तक साफ नहीं हो पाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ADG प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश ने बताया कि शुरुआती जांच से ऐसा लग रहा है कि बदमशा लूट के इरादे से यहां आए और इसके चलते ही उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। आशंका ये भी जताई गई है कि सबूत मिटाने के मकसद से घर में आग लगा दी। हालांकि मामले की जांच बारीकी से की जा रही है। 

इसके अलावा पुलिस की तरफ से बहू और बेटी के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई गई। मृतक महिलाओं के कपड़े अस्त व्यस्त पड़े हुए पाए गए थे। 

एक हफ्ते में प्रयागराज से 5 मर्डर की सामने आई ये दूसरी घटना है, जिसने संगम नगरी को दहलाकर रख दिया। खागलपुर गांव में पिछले शनिवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई थी। यहां एक परिवार के पांच लोगों की हत्या की गई थी। मरने वालों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल थे। पत्नी और तीन बच्चों के शव बेड पर पड़े मिले। उनकी गला काटकर हत्या हुई थी, जबकि पति का शव बाथरूम में फंदे से लटका हुआ पाया गया था। मौके पर से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें ससुरालवालों को घटना का जिम्मेदार बताया गया।  नोट में लिखा गया था कि इन लोगों की प्रताड़ना से मजबूर होकर ही ये कदम उठा रहा हूं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds