बाबरी मस्जिद विध्वंस : एक तरफ मुस्लिम महिलाओं का प्रदर्शन, दूसरी तरफ ABVP का शाही मस्जिद ईदगाह में हनुमान चालीसा के पाठ का ऐलान

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 06 Dec 2022, 12:00 AM | Updated: 06 Dec 2022, 12:00 AM

30 साल बाद भी बाबरी मस्जिद विध्वंस नहीं हुआ शांत 

आज ही के दिन दिन देश के इतिहास में एक काला अध्याय जुड़ा था। 6 दिसंबर 1992 को हजारों की भीड़ ने अयोध्या (Ayodhya) में बाबरी मस्जिद (Babri Masjid) को गिरा दिया था। इस पर आज तक राजनीतिक पार्टियां रोटी सेंक रही है। इस वारदात को 30 साल हो गए लेकिन लोगों के मन आज तक एक दूसरे के धर्मों के प्रति द्वेष भावना है ही। इस उपद्रव का श्रेय पूरी तरह हिंदू संगठनों को जाता है जो इस दिन को शौर्य दिवस के रूप में मना रहे हैं। 

Also read- जब लाखों लोगों ने 5 घंटे में गिरा दिया बाबरी मस्जिद का ढांचा

मुस्लिम महिलाओं का बाबरी मस्जिद विध्वंस के खिलाफ प्रदर्शन

दूसरी तरफ आज तक बाबरी कमेटी इस मसले पर विरोध प्रदर्शन करती रही है। बाबरी मस्जिद का नाम मीडिया सुर्ख़ियों में आये और जनता के बीच हल-चल ना दिखाई दे ऐसा हो ही नहीं सकता। ठीक इसी तरह इस बार बाबरी मस्जिद विध्वंश के 30 साल पुरे होने पर हैदराबाद में कुछ मुस्लिम महिला बुरका पहनकर सड़कों पर उतरी।  उन्होंने  हैदराबाद की सड़कों पर बाबरी विध्वंस के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। यह घटना सैदाबाद इलाके का है। इन महिलाओं ने अपने प्रदर्शन के दौरान मुसलमानों से अपील भी की, कि आज के दिन वे अपनी दुकानें बंद रखे और बाबरी मस्जिद विध्वंस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के रूप में अपने घरों पर काले झंडे लगाएं। महिलाओं ने अपनी अपील में यह भी कहा कि वे बाबरी मस्जिद को दोबारा बनाने का संकल्प लेने के लिए इकट्ठा हुई हैं। 

ABVP की घोषणा शाही मस्जिद ईदगाह में पढ़ेंगे हनुमान चालीसा

ताली एक हाथ से तो बजती नहीं जहां एक तरफ इन मुस्लिम महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया वहीं दूसरी तरफ आज के ही दिन शाही मस्जिद ईदगाह में हनुमान चालीसा का पाठ और लड्डू गोपाल का अभिषेक करने की अखिल भारत हिंदू महासभा (ABVP) ने घोषणा की है। ABVP के इस घोषणा के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गई है। 

  • कई पदाधिकारियों को किया गया नजरबंद 

इलाके में पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों की हलचल शुरू हो गई है। इसी मामले में प्रदेश प्रवक्ता संजय हरियाणा समेत पांच पदाधिकारियों को घरों में नजरबंद कर दिया गया है, जबकि  चार लोगों को हिरासत में लेकर थाने बिठाये रखा है। दूसरी तरफ पुलिस की कड़ी चौकसी देख कई पदाधिकारी अंडरग्राउंड हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार पदाधिकारियों का कहना है कि मंगलवार को वह चुप-चाप 12 बजे तरीके से ईदगाह पहुंचेंगे और पाठ करेंगे।

महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी पहुंच सकते हैं मथुरा 

खबर यह भी है कि राज्यश्री चौधरी जो की महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं वह भी सोमवार को मथुरा पहुंचेंगें। हालांकि, इनसे जुड़ीबाकी जानकारी गोपनीय रखी गई है। महासभा की घोषणा के बाद शाही मस्जिद ईदगाह और श्रीकृष्ण जन्मस्थान जाने वाले सभी मार्गों पर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। 

Also read- जी-20 आयोजन के लिए प्रधानमंत्री ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, टीम वर्क पर दिया जोर, केजरीवाल और ममता भी थे बैठक में उपस्थित

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds