युद्ध की हुई शुरूआत! क्या है रूस का False Flag Operation, जिसकी आड़ में यूक्रेन पर करेगा हमला?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 19 Feb 2022, 12:00 AM | Updated: 19 Feb 2022, 12:00 AM

रूस और यूक्रेन जंग की दहलीज पर खड़े हैं। अमेरिका का दावा है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन पर हमला करने का पूरा मन बना लिया। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दावा किया कि पुतिन हमला करने का आखिरी फैसला ले चुके हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इस हमले का केंद्र राजधानी कीव होगा।

युद्ध की तमाम अटकलों और आशंकाओं के बीच दावा ये भी किया जा रहा है कि रूस ने हमले के लिए अपना False Flag Operation भी शुरू कर दिया। दरअसल, पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थित अलगाववादियों के कब्जे वाले शहर डोनेट्स्क में एक ब्लास्ट हुआ, जिसमें एक जीप पूरी तरह से जलकर तबाह हो गई। ये जीप क्षेत्रीय सुरक्षा के प्रमुख डेनिस सिनेंकोव की थी। हालांकि ब्लास्ट के दौरान वो घायल नहीं हुए। 

अब इस बहाने करेगा रूस हमला

डोनेट्स्क में हुए इस विस्फोट के बाद ये माना जा रहा है कि अमेरिका ने जो आशंकाएं जताई थीं, वो अब सही साबित होने लगी है। ये ब्लास्ट रूस के False Flag Operation का हिस्सा माना जा रहा है। डेली मेल के मुताबिक इस हमले की सबसे पहले जानकारी रूस की सरकारी मीडिया ने दी और इसकी फोटो भी जारी की। फ्लॉस फ्लैग ऑपरेशन को लेकर अगर चेतावनी सही साबित हुई, तो सीधा मतलब इसका ये है कि पुतिन की सेना ने खुद ही कार को बम से उड़ाया, जिससे दावा किया जा सके कि यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्र में रहने वाले रूसी नागरिक खतरे में हैं। इसका बहाना बनाकर रूसी सैनिक और टैंक सीमा पार कर यूक्रेन पर हमला कर सकेंगे। 

जानें क्या है False Flag Operation?

किसी देश पर जबरन आक्रमण इस False Flag Operation का हिस्सा होता है। कोई सरकार अपने इलाके में खुद पर हमला कराकर विरोधी देश पर इसका आरोप लगाती है और जवाबी कार्रवाई के बहाने उस पर हमला कर देती है। कई देश पहले ही ये आशंका जता चुके हैं बढ़ते विवाद के बीच रूस, यूक्रेन पर हमला करने के लिए इस ऑपरेशन का इस्तेमाल कर सकता है। 

हमले से पहले शुक्रवार को यूक्रेन में भीषण गोलाबारी भी हुई थीं। इसके आरोप अलगाववादियों और कीव सरकार ने एक-दूसरे पर मढ़े। वहीं, इन सब हालातों के बीच शनिवार को रूस परमाणु मिसाइल अभ्यास करने जा रहा है, जिसपर खुद राष्ट्रपति पुतिन नजर रखने जा रहे हैं। अभ्यास ऐसे वक्त में हो रहा है कि जब यूक्रेन सीमा पर रूसी सैनिकों की संख्या 1,90,000 तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है। जिसमें रूसी टैंक से लेकर तोपें, हेलिकॉप्टर्स, लड़ाकू विमान और मिसाइल बैटरियां भी शामिल हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds