Kanpur HDFC Bank News: कुछ दिनों से कानपुर के HDFC बैंक महिला कर्मचारी का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा था जिसको लेकर पहले आस्था सिंह (Aastha Singh) ने अपना पक्ष रखते हुए कल एक वीडियो शेयर की थी और जिसके साथ आस्था की बहस हुई उन्होंने आज वीडियो शेयर किया। तो चलिए जानते है ऋतु त्रिपाठी मिश्रा (Ritu Tripathi Mishra) ने क्या बताया और अब तक मामले में क्या कुछ हुआ।
क्या है मामला
आपको बता दें कि कानपुर (Kanpur) के एक बैंक में दो महिला कर्मचारियों के बीच हुई कहासुनी अब सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा बन चुकी है। 6 जनवरी को हुआ यह विवाद तब सुर्खियों में आया, जब बैंक कर्मचारी आस्था सिंह का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हुआ। वीडियो में वह कहती नजर आईं “मैं ठाकुर हूं, ज्यादा बकवास मत करो…”। इसके बाद मामला तेजी से फैल गया और लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। वीडियो वायरल होने के बाद आस्था सिंह (Aastha Singh) सामने आईं और अपनी बात रखी। इसी के बाद दूसरी पक्ष की कर्मचारी ऋतु त्रिपाठी मिश्रा (Ritu Tripathi Mishra) का भी वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने अपनी तरफ की कहानी बताई।
Ritu Tripathi Mishra ने क्या कहा?
ऋतु त्रिपाठी मिश्रा ने वीडियो जारी कर कहा कि जिन ‘त्रिपाठियों’ की बेइज्जती की बात कही जा रही है, वह वही हैं। उन्होंने बताया कि जिनके परिवार की प्रतिष्ठा पर सवाल उठे, वह उनका परिवार है। जिनके पति को लैपटॉप मारने की धमकी देने की बात कही गई, वह उनके पति हैं। उन्होंने कहा कि इतना सब होने के बाद भी उन्होंने कोई वीडियो वायरल नहीं किया, क्योंकि वह इस तरह से चर्चा में आना नहीं चाहतीं। ऋतु (Ritu Tripathi Mishra) ने यह भी कहा कि उन्हें अपनी पहचान पर गर्व है और वह केवल न्याय और सम्मान चाहती हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर वह गलत नहीं हैं, तो उनका साथ दिया जाए।
आस्था सिंह का क्या आरोप है?
आस्था सिंह (Aastha Singh) का कहना है कि बैंक परिसर में उनसे ऊंची आवाज में सवाल पूछे गए। उन्होंने दावा किया कि बातचीत के दौरान उनसे उनकी जाति पूछी गई और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल हुआ। उनका कहना है कि जब उनसे जाति पूछी गई, तब उन्होंने अपनी जाति बताई। आस्था ने यह भी कहा कि विवाद की वजह केवल इस्तीफा नहीं था। उनके मुताबिक, उसी दिन सुबह ऋतु त्रिपाठी (Ritu Tripathi Mishra) की बहन बैंक आई थीं और किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। बाद में दोपहर में ऋतु अपने पति के साथ बैंक पहुंचीं, जहां स्थिति और बिगड़ गई। आस्था का आरोप है कि उन्हें नौकरी से निकलवाने की धमकी दी गई। उनका कहना है कि कुछ लोग इस पूरे मामले को जातीय और राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि उनके अनुसार यह मामला कार्यस्थल की गरिमा और सुरक्षा से जुड़ा है।
दोनों पक्षों की बातें अलग
दोनों महिला कर्मचारियों के बयानों में आरोपों की दिशा अलग-अलग है। आस्था सिंह कार्यस्थल पर कथित दबाव और धमकी की बात कर रही हैं। वहीं ऋतु त्रिपाठी मिश्रा (Ritu Tripathi Mishra) परिवार की प्रतिष्ठा और छवि पर सवाल उठने की बात कह रही हैं। आस्था (Aastha Singh) का यह भी कहना है कि इस मामले को राजनीतिक रूप देना ठीक नहीं है और जाति के आधार पर सरकार को घसीटना उचित नहीं।
मामला अब चर्चा में क्यों?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो (viral video) के कारण यह मामला तेजी से लोगों तक पहुंचा। दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात रख चुके हैं, लेकिन सच क्या है, यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। फिलहाल यह विवाद इस बात की याद दिलाता है कि कार्यस्थल पर संवाद, सम्मान और संवेदनशीलता कितनी जरूरी है ताकि ऐसी स्थितियां पैदा ही न हों।




























