Reason of Cough: अक्सर आप ने देखा होगा जैसे मौसम बदलता है वैसे ही लोगो को खांसी कि बिमारी शुरू हो जाती है। कभी-कभी तो ये खांसी इतने लंबे समय तक रह जाती है कि डॉक्टर से जाकर दवाई लेनी पड़ती है। लेकिन क्या आप जानते है हर खांसी में दवाई लेना ज़रूरी नहीं होता है. पहले उस खांसी की असली वजह जानना ज़रूरी है। तो चलिए आपको इस लेख में खांसी की असली वजह के बारे में बताते हैं आखिर ये बार-बार क्यों होती हैं।
और पढ़े: Remedies for Periods Pain: पीरियड्स के दर्द से तुरंत राहत दिलाएंगे नियमित रूप से करें ये घरेलू उपाय
क्यों होती है खांसी बार-बार?
खांसी होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन इसे समझना बहुत ज़रूरी है ताकि आप हर बार कफ सिरप की तरफ न भागें। जो कि अक्सर करते है थोड़ी सी खांसी नहीं होती है कि दवाई लेना शुरू कर देते हैं। दरअसल, खांसी शरीर का एक नेचुरल डिफेंस मैकेनिज्म है। यह गले और फेफड़ों से धूल, बलगम या किसी भी बाहरी चीज़ को बाहर निकालने का एक तरीका है। पर कई बार ये लम्बे समय तक रह जाती है तो इस सिचुएशन में आप डॉक्टर की सलाह जरुर ले साथ ही दवाई भी ले।
वायरल इन्फेक्शन (Viral infection) – यह खांसी का सबसे आम कारण है। सामान्य सर्दी, फ्लू, या अन्य वायरल इन्फेक्शन से घरघराहट वाली या सूखी खांसी हो सकती है। इससे बलगम या म्यूकस भी बन सकता है। बैक्टीरियल इन्फेक्शन, जैसे काली खांसी, भी इसका कारण हो सकते हैं। इसमें कई बार डॉक्टर की सलाह लेना जरुरी नहीं ये कुछ ही दिनों में अपने आप ठीक हो जाती है।
एलर्जी और धूल के कणों से भी सूखी या खुजली वाली खांसी हो सकती है। इसके धुआँ, वायु प्रदूषण या तेज़ धूल भी गले में जलन पैदा कर सकती है और खांसी का कारण बन सकती है।
कफ सिरप से क्यों बचना चाहिए?
खांसी के ज्यादातर मामले वायरल होते हैं और कुछ ही हफ्तों में अपने आप ठीक हो जाते हैं। वही हर छोटी खांसी के लिए कफ सिरप लेना आवश्यक नहीं है, खासकर तब जब खांसी शरीर को बलगम या जलन पैदा करने वाली चीज़ों को बाहर निकालने में मदद कर रही हो।
दूसरी और कुछ कफ सिरप में ऐसे रसायन या तत्व होते हैं जो बच्चों और यहाँ तक कि वयस्कों में भी नींद आना, जी मिचलाना, या गंभीर साइड इफेक्ट्स पैदा कर सकते हैं।
ध्यान देने वाली बात अगर खांसी 8 सप्ताह से अधिक बनी रहे (क्रोनिक खांसी), या इसके साथ तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत, छाती में दर्द या खांसी में खून आए, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। लेकिन हल्की-फुल्की खांसी के लिए आप गर्म पानी से गरारे, शहद, गर्म कहड़ा या भाप (Steam) लेने जैसे घरेलू उपाय अपना सकते हैं।






























