जस्टिस सूर्यकांत होंगे देश के अगले CJI! प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई ने की सिफारिश

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 27 Oct 2025, 12:00 AM | Updated: 27 Oct 2025, 12:00 AM

Next CJI Suryakant: हाल ही में, केंद्र सरकार ने देश के अगले मुख्य न्यायाधीश के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसके चलते भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बी.आर. गवई ( B R Gavai) (ने केंद्र सरकार से न्यायमूर्ति सूर्यकांत (Justice Suryakant) को अपना उत्तराधिकारी नामित करने का अनुरोध किया है। क्योंकि वह आने वाली 23 नवंबर 2025 को रिटायर होंगे। लेकिन क्या आप जानते है न्यायमूर्ति सूर्यकांत कौन है? अगर नहीं तो चलिए आपको इस लेख में न्यायमूर्ति सूर्यकांत के बारे में विस्तार से बताते हैं।

कौन है जस्टिस सूर्यकांत? Who is Justice Suryakant

न्यायमूर्ति सूर्यकांत वर्तमान में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं। उनका भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश (CJI) बनना तय है। वही हालिय कार्यभार सभाल रहे सीजेआई बी.आर. गवई (CJI B.R. Gavai) ने केंद्र सरकार को उनके नाम की सिफारिश की है। दूसरी और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय (Supreme Court and High Courts) के न्यायाधीशों की नियुक्ति, ट्रान्सफर और प्रमोशन की प्रक्रिया और नियमों को नियंत्रित करने वाले दस्तावेज़ों में कहा गया है कि सर्वोच्च न्यायालय में भारत के सीजेआई (CJI)  के पद पर नियुक्ति उस न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश द्वारा की जानी चाहिए, जो उस पद के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता हो। इसलिए, केंद्रीय कानून मंत्री अपने उत्तराधिकारी के लिए वर्तमान सीजेआई की सिफारिश लेंगे।

मिडल क्लास परिवार में जन्मे सूर्यकांत

दरअसल, हरियाणा के हिसार जिले के पेटवार गाँव में 10 फ़रवरी, 1962 को एक मिडल क्लास परिवार में जन्मे, उन्होंने 1981 में हिसार के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। जिसके बाद उन्होंने 1984 में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक (Maharshi Dayanand University, Rohtak) से विधि स्नातक (LLB) की उपाधि प्राप्त की।

सूर्यकांत के करियर की शुरुआत 

उन्होंने 1984 में हिसार जिला न्यायालय (Hisar District Court) में वकालत शुरू की। 1985 में, वे पंजाब (Punjab) एवं हरियाणा उच्च न्यायालय (Haryana High Court) में वकालत करने के लिए चंडीगढ़ (Chandigarh) चले गए। इसके बाद, 7 जुलाई, 2000 को उन्हें हरियाणा का सबसे युवा महाधिवक्ता (Advocate General) नियुक्त किया गया। 9 जनवरी, 2004 को वे पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय (Punjab and Haryana High Court) के स्थायी न्यायाधीश बने।

5 अक्टूबर, 2018 को उन्होंने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय (Himachal Pradesh High Court) के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने 24 मई, 2019 को उन्हें भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया। इसके अलवा आपको बता दें, आने वाले 24 नवंबर, 2025 को उनके भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण करने की उम्मीद है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds