RAW Agent Salary: गोपनीयता के साये में राष्ट्र रक्षा, कैसे काम करते हैं रॉ एजेंट्स और कैसे मिलती है उन्हें सैलरी?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 23 May 2025, 12:00 AM | Updated: 23 May 2025, 12:00 AM

RAW Agent Salary: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक बार फिर जासूसी का मामला सुर्खियों में है। हाल ही में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा समेत कई लोगों को पाकिस्तानी एजेंट होने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। उन पर आरोप है कि वे भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल थे और पाकिस्तान के लिए संवेदनशील जानकारी साझा कर रहे थे। इन गिरफ्तारियों ने एक बार फिर खुफिया एजेंसियों के कार्य और एजेंट्स की भूमिका को चर्चा में ला दिया है। खासकर भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी रॉ (Research and Analysis Wing), जिसे देश के अंदर और बाहर रणनीतिक मिशनों की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। लेकिन रॉ एजेंट्स के काम और उनकी पहचान हमेशा रहस्य से घिरी रहती है।

और पढ़ें: Bareilly News: बरेली में सफाई के नाम पर लापरवाही, नगर निगम की गलती से मजदूर की दर्दनाक मौत

रॉ एजेंट्स: देश की सुरक्षा के गुप्त प्रहरी- RAW Agent Salary

रॉ एजेंट्स देश की सुरक्षा, आतंकवाद का मुकाबला और भारत के रणनीतिक हितों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुफिया जानकारी इकट्ठा करते हैं। इनका हर मिशन गोपनीय होता है और इसके बारे में आम लोगों को कोई जानकारी नहीं होती। एजेंट्स को कई महीनों तक बेहद कठिन ट्रेनिंग दी जाती है जिसमें मानसिक मजबूती, विश्लेषणात्मक क्षमता, जासूसी तकनीकों की समझ और दूसरे देशों की संस्कृति में घुलने-मिलने की क्षमता विकसित की जाती है।

RAW Agent Salary
Source: Google

पहचान बनी रहनी चाहिए गुप्त

रॉ एजेंट्स का सबसे बड़ा हथियार होता है उनकी छिपी हुई पहचान। चाहे वे भारत में रह रहे हों या किसी अन्य देश में मिशन पर हों, उनकी असली पहचान को छिपाकर रखना जरूरी होता है। अक्सर वे अलग नाम, पेशा और जीवनशैली अपनाते हैं ताकि उनके असली मकसद का पता न चले। यह जरूरी है क्योंकि एक बार अगर उनकी असल पहचान उजागर हो जाती है, तो ना केवल उनका जीवन खतरे में पड़ता है, बल्कि मिशन भी विफल हो सकता है।

सैलरी का सिस्टम कैसे चलता है?

अब सवाल उठता है कि इतनी गोपनीयता के बावजूद, रॉ एजेंट्स को सैलरी कैसे दी जाती है? चूंकि रॉ का काम पूरी तरह गोपनीय होता है, इसलिए इसके एजेंट्स की सैलरी से जुड़ा कोई आधिकारिक डाटा सार्वजनिक नहीं किया जाता। लेकिन जानकारों के मुताबिक, एजेंट्स की पहचान भले ही आम लोगों से छिपाई जाती हो, परंतु सरकारी रिकॉर्ड्स में उनका असली नाम होता है। उसी नाम से उनका बैंक अकाउंट चलता है और वहीं पर उनकी सैलरी ट्रांसफर की जाती है।

RAW Agent Salary
Source: Google

हालांकि यह भी माना जाता है कि विदेश में तैनाती के दौरान रॉ एजेंट्स को स्थानीय पहचान के अनुरूप नकद भत्ते या छद्म नाम से व्यवस्थाएं दी जाती हैं ताकि उनकी पहचान उजागर न हो। वहीं, भारत में रहते हुए वे अपने असली नाम से रहते हैं और सामान्य नागरिक की तरह जीवन व्यतीत करते हैं, लेकिन उनके असली काम की जानकारी केवल उच्च स्तर के अधिकारियों को ही होती है।

क्यों आई चर्चा में रॉ एजेंसी?

यूट्यूबर समेत कई लोगों की गिरफ्तारी के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि पाकिस्तान भी भारत की तरह एजेंट्स भेजकर खुफिया जानकारी जुटाने की कोशिश करता है। फर्क सिर्फ इतना है कि रॉ के एजेंट्स गहन ट्रेनिंग से गुजरते हैं और उनका चयन बेहद कठोर प्रक्रिया से होता है। उन्हें देशभक्ति, गोपनीयता और जोखिम उठाने के लिए तैयार रहना होता है।

और पढ़ें: IAS Manoj Kumar Singh: यूपी के नौकरशाहों की करोड़ों की संपत्ति का बड़ा खुलासा! भ्रष्टाचार के खेल की खुल गई पोल

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds