हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ में 40 लोगों की मौत, योगी ने जताया दुख

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 02 Jul 2024, 12:00 AM | Updated: 02 Jul 2024, 12:00 AM

उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक सत्संग के दौरान मची भगदड़ में करीब 40 लोगों की जान चली गई और जान गंवाने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। इस खबर के सामने आने के बाद पूरे यूपी में शोक की लहर है। मिली जानकारी के मुताबिक यहां प्रवचन के दौरान अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। सैकड़ों लोग बेहोश हो गए हैं। बेहोश लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। हादसे में कई लोगों की जान चली गई है। घटना का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं।

और पढ़ें: आखिर राहुल गांधी ने संसद में ऐसा क्या कह दिया कि भाषण पर चल गयी कैंची, उठ रही है माफी की मांग 

ये है पूरा मामला

घटना हाथरस के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव फुलराई की बताई जा रही है। यहां भोलेबाबा के प्रवचन का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम के आयोजक ने अनुमति ली थी लेकिन आयोजकों ने प्रशासन को जो संख्या बताई थी, उससे ज्यादा लोग आ गए थे। सत्संग समाप्त हो चुका था। लोग एक साथ निकल रहे थे। हॉल छोटा था। गेट भी संकरा था। पहले निकलने की होड़ में भगदड़ मच गई। लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। इसके चलते 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल होने आए दर्जनों श्रद्धालुओं की मौत हो गई। भीषण गर्मी के कारण सैकड़ों श्रद्धालु बेहोश हो गए। घायलों को बसों और टेंपो से जिला अस्पताल ले जाया गया। डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं। कई थानों की फोर्स भी बुला ली गई है। सत्संग में 5 हजार से ज्यादा लोग आए थे। जान गंवाने वालों की संख्या 40 बताई जा रही है और हादसे में घायल महिलाओं और बच्चों को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

सीएमओ ने दी जानकारी

एटा के मेडिकल कॉलेज के सीएमओ ने बताया कि सिकंदराराऊ के पास सत्संग या उत्सव चल रहा था। इसी दौरान वहां भगदड़ मच गई। इस हादसे में अब तक 40 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मरने वालों में 25 महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। सीएमओ का कहना है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि घायलों को लगातार अस्पताल लाया जा रहा है।

सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम योगी ने घटना पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश भी दिए हैं।

और पढ़ें: कौन हैं चीन मामलों के एक्सपर्ट विक्रम मिस्री, जिन्हें बनाया गया देश का अगला विदेश सचिव, तीन प्रधानमंत्रियों के रहे हैं करीबी

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds