फूट-फूटकर रोया, खाना नहीं खाया…सलाखों के पीछे जाते ही जाकर पछता रहे सुशील कुमार, अपना गुनाह कबूल करते हुए उगले कई राज!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 25 May 2021, 12:00 AM | Updated: 25 May 2021, 12:00 AM

दुनियाभर में देश का नाम ऊंचा करने वाले पहलवान सुशील कुमार आज सलाखों के पीछे हैं। वो सुशील कुमार जिसने दो बार ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता, वो सुशील कुमार जो हर किसी पहलवान का रोल मॉडल हुआ करते थे, हर पहलवान सुशील कुमार की तरह बनने के सपने देखते थे। वहीं सुशील कुमार आज एक मर्डर के मामले में जेल तक पहुंच गए हैं। 

सागर मर्डर मामले में सुशील कुमार हिरासत में है। उन्होंने पहले तो पुलिस से बचने की बहुत कोशिश की। लुका-छिपी का खेल चला, लेकिन अब जब आखिरकार वो पुलिस के सलाखों के पीछे चला गया, तो अब अपने किए का पछतावा होने लगा। जब ही तो वो पूछताछ के दौरान फूट-फूटकर रोने लगे। 

सोमवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सुशील कुमार और उसके साथी अजय उर्फ सुनील बक्करवाला से 5 घंटों तक पूछताछ की। इस दौरान सुशील खुद को रोक नहीं पाए और कई बार उनकी आंखों में आंसू आ गए। पुलिस अधिकारियों के सामने उसने अपनी गलती भी मानी। 

लॉकअप में खूब रोया सुशील कुमार

मिली जानकारी के मुताबिक सुशील कुमार और उसके साथी को लॉकअप में बंद किया। लॉकअप में जाते ही सुशील ने फूट फूटकर रोना शुरू कर दिया। एक आम अपराधी की तरह ही उन्हें फर्श पर बैठाया गया। इस पूरी घटना के बाद अब सुशील को अपने करियर की चिंता सताने लगी है। 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार क्योंकि सुशील एक अंतरराष्ट्रीय पहलवान है, इसलिए उसकी डाइट का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। लेकिन खबरों की मानें तो सुशील ने ठीक से खाना नहीं खाया। उसने हिरासत में पूरी रात जागकर ही बिताई। 

‘मकसद सिर्फ डराना था, मारना नहीं’

पूछताछ के दौरान रोते-रोते सुशील ने बताया कि उसका मकसद सागर को मारने का नहीं था। वो सिर्फ उसे डराना चाह रहा था, इसलिए पिटाई की। हथियार भी इस वजह से ही लाए गए थे। पूरी घटना का वीडियो भी खौफ पैदा करने के लिए बनाया गया था। सुशील ने बताया कि वो इस घटना के बाद भी छत्रसाल स्टेडियम में ही थे, लेकिन जब उसे ये खबर मिली की सागर की मौत हो गई है, तो वो वहां से भाग गया। 

पुलिस के हाथ लगे कई बड़े सबूत

अधिकारियों को सुशील के नीरज बवाना गैंग और लॉरेंस बिश्नोई-काला जठेड़ी गैंग के साथ रिश्ते होने के भी कुछ सबूत हाथ लगे हैं। उनके पारिवारिक समारोह में सुशील शामिल होता था। इसके अलावा छत्रसाल स्टेडियम में घटना स्थल से जो गाड़ी मिली, वो भी बवाना के गुर्गे मोहित की है। पुलिस को ये भी जानकारी मिली कि हत्या के वक्त सुशील के साथ बवाना के गुर्गे भी थे। फिलहाल पुलिस को 7 संदिग्धों की तलाश है, जो अभी फरार चल रहे है। 

सीन रीक्रिएट करेगी पुलिस

मामले की आगे की जांच करने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम दोनों आरोपियों को छत्रसाल स्टेडियम लेकर आएगी और यहां पर सीन को रीक्रिएट करेगी। इसके अलावा मामले में एक राष्ट्रीय महिला हैंडबॉल प्लेयर का नाम भी आया। जब सुशील और उसके साथी की गिरफ्तारी मुंडका इलाके से हुई, तो वो एक स्कूटी पर थे। स्कूटी महिला खिलाड़ी के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस ने स्कूटी जब्त कर ली और अब महिला खिलाड़ी को मामले में पूछताछ के लिए भी बुला सकती है। 

जानें पूरा मामला…

4 मई को पहलवान सागर धनखड़ को बुरी तरह से पीटा गया था। जिसके बाद सागर की मौत हो गई। इस मामले में पहलवान सुशील कुमार का नाम भी आया। सुशील कुमार लगातार पुलिस से बचने की कोशिश कर रहे थे। उनके खिलाफ लुकआउट और गैर जमानती वॉरंट जारी किया गया। इसके अलावा एक लाख तक का इनाम घोषित कर दिया गया। सुशील ने पुलिस से बचने के लिए दांव चले। कोर्ट में जमानत याचिका भी लगाई गई, लेकिन इसमें वो कामयाब नहीं हो पाए। कोर्ट ने जमानत याचिका को खारिज कर दिया। 23 मई को सुशील की गिरफ्तारी हुई थी। अब पहलवान सुशील कुमार पुलिस हिरासत में हैं।  

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds