Tata Motors ने लॉन्च की नई Tata Punch EV, ज्यादा फीचर्स और कम कीमत के साथ आई अपडेटेड माइक्रो SUV

Nandani | Nedrick News Published: 22 Feb 2026, 03:46 PM | Updated: 22 Feb 2026, 03:46 PM

Tata Punch EV Facelift Launched: इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत कर रही टाटा मोटर्स ने 20 फरवरी को अपनी पॉपुलर माइक्रो SUV पंच EV का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। नई पंच EV में डिजाइन से लेकर फीचर्स और कीमत तक कई अहम बदलाव किए गए हैं। खास बात यह है कि अपडेटेड मॉडल पहले से ज्यादा फीचर-लोडेड होने के बावजूद कुछ वैरिएंट्स में सस्ता भी हुआ है।

और पढ़ें: Nissan Gravite Launch: भारत में लॉन्च हुई निसान ग्रेवाइट 7-सीटर एमपीवी, कीमत सिर्फ 5.65 लाख रुपये में शुरू, जानिए क्या है खास

कीमत और वैरिएंट | Tata Punch EV Facelift Launched

नई पंच EV की शुरुआती कीमत 9.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो टॉप वैरिएंट में 12.59 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने इसे पांच ट्रिम स्मार्ट, स्मार्ट+, एडवेंचर, एम्पावर्ड और एम्पावर्ड+ में पेश किया है।

बेस वैरिएंट पुराने मॉडल से करीब 30,000 रुपये सस्ता हो गया है। वहीं बड़ी बैटरी वाले टॉप वर्जन की कीमत में लगभग 1.85 लाख रुपये तक की कटौती की गई है। बुकिंग शुरू हो चुकी है और जल्द डिलीवरी भी शुरू होने वाली है।

एक्सटीरियर में क्या बदला?

फेसलिफ्ट मॉडल का फ्रंट लुक अब ज्यादा मॉडर्न दिखाई देता है। ग्रिल और लाइट सेटअप में बदलाव किया गया है। पहले हेडलैम्प्स को जोड़ने वाली काली पट्टी हटाई गई है और कनेक्टेड LED DRLs का डिजाइन नया है। फ्रंट स्कफ प्लेट भी रिफ्रेश की गई है।

साइड प्रोफाइल में नए एरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो न सिर्फ लुक बेहतर बनाते हैं बल्कि रेंज बढ़ाने में भी मदद करते हैं। पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललाइट्स का स्टाइल इसे और प्रीमियम बनाता है।

कलर ऑप्शन में नया ‘ब्राइट येलो’ शेड जोड़ा गया है, साथ में डुअल-टोन ब्लैक रूफ का विकल्प भी मिलेगा।

इंटीरियर और फीचर्स

केबिन में सबसे बड़ा आकर्षण 12.3 इंच का नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील इल्लुमिनेटेड लोगो के साथ आता है, जो कार को मॉडर्न फील देता है।

कंफर्ट के लिए वेंटिलेटेड सीट्स, नई अपहोल्स्ट्री और इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस सेगमेंट में वेंटिलेटेड सीट्स मिलना अपने आप में खास बात है।

परफॉर्मेंस और बैटरी

नई पंच EV में दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं 25kWh (मिड रेंज) और 35kWh (लॉन्ग रेंज)। मिड रेंज वैरिएंट एक बार फुल चार्ज पर 315 किलोमीटर तक की रेंज देता है, जबकि लॉन्ग रेंज वर्जन 421 किलोमीटर (MIDC) तक चल सकता है।

कार 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 9.5 सेकंड में पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 140 किमी/घंटा है। इसमें दो ई-ड्राइव सेटअप मिलते हैं 120bhp पावर और 190Nm टॉर्क वाला वर्जन, और 80bhp पावर के साथ 114Nm टॉर्क वाला वर्जन।

चार्जिंग की बात करें तो स्टैंडर्ड में 3.3kW AC चार्जर मिलता है। लॉन्ग रेंज वेरिएंट में 7.2kW AC चार्जर और 50kW DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

सेफ्टी फीचर्स

सुरक्षा के मामले में भी नई पंच EV काफी मजबूत है। इसमें 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और 360-डिग्री कैमरा स्टैंडर्ड दिए गए हैं।

इसके अलावा रडार और कैमरा बेस्ड ADAS सिस्टम मिलने की भी उम्मीद है, जिसमें ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और लेन कीप असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं।

और पढ़ें: Electric vehicle fire accidents: EV की रफ्तार या खतरे की घंटी? तीन साल में हजारों हादसों ने बढ़ाई चिंता, क्या ये गाड़ियां सुरक्षित हैं?

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds