Trending

Kotdwar Baba Shop Controversy: कोटद्वार हंगामे के बीच दीपक कुमार के खिलाफ FIR दर्ज, जानें क्या है पूरी कहानी

Nandani | Nedrick News

Published: 02 Feb 2026, 02:14 PM | Updated: 02 Feb 2026, 02:22 PM

Kotdwar Baba Shop Controversy: उत्तराखंड के कोटद्वार में एक कपड़े की दुकान को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सुर्खियों में है। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को तीन अलग-अलग FIR दर्ज करनी पड़ीं। विवाद का केंद्र दीपक कुमार बने हैं, जिन्होंने एक मुस्लिम दुकानदार की मदद की थी, जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इस घटना ने ना केवल स्थानीय माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आई।

और पढ़ें: Narendra Modi Epstein Files: एपस्टीन फ़ाइल्स में पीएम मोदी का नाम? कांग्रेस ने उठाए सवाल, विदेश मंत्रालय का दो टूक जवाब

दीपक कुमार और विवाद की शुरुआत (Kotdwar Baba Shop Controversy)

घटना 26 जनवरी की है। कोटद्वार के पटेल मार्ग पर स्थित एक कपड़े की दुकान के नाम में ‘बाबा’ शब्द शामिल था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर आपत्ति जताई और दुकान का नाम बदलने की मांग की। इस बीच एक वायरल वीडियो में देखा गया कि बुजुर्ग मुस्लिम दुकानदार और बजरंग दल के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए।

इसी दौरान दीपक कुमार, जो वीडियो में अपना नाम ‘मोहम्मद दीपक’ बताते हैं, ने दुकानदार का समर्थन किया और बजरंग दल के लोगों का विरोध किया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और दीपक तथा उनके साथी कार्यकर्ताओं को धक्का देकर वहां से भगा देते हैं। यही वह घटना थी जिसने विवाद को और बढ़ा दिया।

बजरंग दल का विरोध और पुलिस का हस्तक्षेप

31 जनवरी को देहरादून से आए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दीपक कुमार के विरोध में कोटद्वार में जुलूस निकाला और मालवीय उद्यान में हंगामा काटा। प्रदर्शन इतना उग्र हो गया कि पुलिस को बीच में आना पड़ा।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दीपक कुमार और विजय रावत के खिलाफ शहर में विरोध प्रदर्शन भी किया। जिम के बाहर विरोध के बाद पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से दीपक कुमार और विजय रावत को कोतवाली में बैठाया। काफी देर तक पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। तब मुख्यमंत्री के कार्यक्रम/सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को बुलाना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने बाहर से आए कार्यकर्ताओं को कोटद्वार से बाहर निकाला।

पुलिस की कार्रवाई

आज तक और Lallantop की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने 1 फरवरी की रात प्रेस नोट जारी कर बताया कि दीपक कुमार और उनके साथियों के खिलाफ गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग और जान से मारने की कोशिश की शिकायतें दर्ज की गई हैं।

इस मामले में तीन अलग-अलग FIR दर्ज की गईं:

  1. 30-40 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सार्वजनिक शांति भंग, सरकारी काम में बाधा और पुलिस से धक्का-मुक्की के आरोप।
  2. स्थानीय निवासी वकील अहमद की शिकायत पर गाली-गलौज और जातिसूचक भाषा के इस्तेमाल को लेकर केस।
  3. कमल पाल की शिकायत पर दीपक कुमार और उनके साथियों के खिलाफ मामला।

राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस के सीनियर नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 1 फरवरी को दीपक कुमार का समर्थन करते हुए लिखा कि दीपक संविधान और इंसानियत के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दीपक मोहब्बत का प्रतीक हैं और नफरत फैलाने वालों के खिलाफ खड़े हैं। राहुल गांधी ने उत्तराखंड BJP पर भी हमला बोलते हुए कहा, “हमें और दीपकों की जरूरत है, जो झुकें नहीं और डरें नहीं। तुम बब्बर शेर हो। हम तुम्हारे साथ हैं।”

हल और भविष्य की राह

पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद सहमति बन गई है। दुकान का नाम ‘बाबा’ ही रहेगा और बजरंग दल की ओर से अब कोई विरोध या प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। पुलिस ने चेतावनी जारी की है कि क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

और पढ़ें: Supreme Court stays UGC: यूजीसी नियमों पर स्टे के बाद राजनीति गरमाई: BJP ने सराहा फैसला, विपक्ष में मतभेद

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2025- All Right Reserved. Designed and Developed by  Marketing Sheds