जानिए कैसा रहेगा 29 अप्रैल को आपका दिन

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 29 Apr 2021, 12:00 AM | Updated: 29 Apr 2021, 12:00 AM

जैसा कि हम सभी जानते हैं ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में पड़ता है, जिसके चलते हमें कभी अच्छे तो कभी बुरे दिनों का सामना करना पड़ता। वहीं आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आज का राशिफल आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लेकर आ सकता है। तो आइए आपको बताते हैं आज के दिन के बारे में आपके सितारे क्या कहते हैं और 29 अप्रैल का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…

मेष राशि- आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज मन मुताबिक काम होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। संतान की तरफ से अच्छी खबर मिल सकती है। 

वृषभ राशि- दिन आपका मिला जुला रहेगा। आज कार्यक्षेत्र से परेशान करने वाली खबर मिल सकती है। मन थोड़ा विचलित रहेगा। हर परिस्थिति में कुछ खास लोगों का साथ मिलेगा। 

मिथुन राशि- आपका दिन सामान्य रहेगा। आज स्वास्थ्य में थोड़ा उतार चढ़ाव बना रहेगा। भाग दौड़ करने से बचें। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। 

कर्क राशि- दिन आपका अच्छा बीतेगा। परिवार में लंबे वक्त से चली आ रही टेंशन कम हो सकती है। आज किसी करीबी के साथ बढ़िया वक्त बिताएंगे। दुश्मनों से थोड़ा सावधान रहें।

सिंह राशि-  आपका दिन ठीक ठाक रहेगा। आज के दिन किसी भी यात्रा पर जाने से बचें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। घर का माहौल अच्छा रहेगा। 

कन्या राशि- आज के दिन थोड़ा संभलकर रहें। कोई करीबी आपको ठेंस पहुंचा सकता है। हर हाल में संयम बनाएं रखें। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। 

तुला राशि-  आज का दिन आपके लिए मुश्किलों से भरा होगा। किसी करीबी की तबीयत आज अचानक बिगड़ सकती है। चिंताओं से घिरे रहेंगे। कुछ खास लोग हर हालात में साथ निभाएंगे।

वृश्चिक राशि- आपका दिन सामान्य रहने वाला है। मन मुताबिक काम नहीं होने से हताश रहेंगे। नेगेटिविटी से दूर बनाकर रखें। दिल की बात को किसी खास व्यक्ति के साथ शेयर करें। 

धनु राशि- आपका दिन अच्छा रहेगा। लंबे वक्त से रुके कामों में सफलता मिलने के आसार है। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। मन प्रसन्न रहेगा। 

मकर राशि- दिन सामान्य रहेगा। अटके काम पूरे होंगे। बिजनेस में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। माता पिता की दी गई सलाह को नजरअंदाज ना करें। 

कुंभ राशि- आपका दिन बढ़िया बीतेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने के आसार है। किसी दूसरे के विवाद में पड़ने से आज बचें। 

मीन राशि- दिन मिला जुला रहेगा। थोड़ी थकान महसूस होगी। काम में मन नहीं लगेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds