Trending

Kidney Damage Symptoms: किडनी की सेहत से न करें खिलवाड़, सुबह उठते ही महसूस होने वाले ये लक्षण हैं बीमारी का इशारा

[nedrick_meta]

Kidney Damage Symptoms: आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी और गलत आदतों ने हमें कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स का शिकार बना दिया है। इन्हीं में से एक गंभीर लेकिन अक्सर अनदेखी की जाने वाली समस्या है किडनी डैमेज। हमारी किडनी न सिर्फ खून को फिल्टर करती है, बल्कि शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने, मिनरल बैलेंस बनाए रखने और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में भी अहम भूमिका निभाती है। लेकिन अफसोस की बात ये है कि जब तक हमें किडनी की बीमारी का पता चलता है, तब तक वो काफी आगे बढ़ चुकी होती है।

और पढ़ें: Superfood For Kids Eye Health: बच्चों की आंखों की सेहत के लिए जरूरी पांच फूड्स, जिनसे उनकी आंखें रहेंगी मजबूत

डॉ.के मुताबिक, किडनी धीरे-धीरे खराब होती है और इसके लक्षण बहुत महीन होते हैं जिन्हें लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। खासकर सुबह के वक्त शरीर कुछ ऐसे संकेत देता है जो समय रहते पकड़ लिए जाएं तो बीमारी को बढ़ने से रोका जा सकता है।

सुबह उठते ही दिखने वाले 5 संकेत- Kidney Damage Symptoms

फोम वाली यूरिन – Foamy urine

सुबह की पहली पेशाब में अगर झाग बार-बार नजर आए और जल्दी खत्म न हो, तो ये प्रोटीन लीकेज का इशारा हो सकता है। ये साफ संकेत है कि किडनी फिल्टर करने की अपनी क्षमता खो रही है।

चेहरे और आंखों में सूजन

अगर सुबह-सुबह आईने में खुद को देखकर लग रहा है कि चेहरा फूला हुआ है या आंखों के नीचे पफिनेस है, तो इसे नजरअंदाज न करें। ये इस बात का संकेत हो सकता है कि आपकी किडनी शरीर में जमा एक्स्ट्रा फ्लूइड को फिल्टर नहीं कर पा रही।

Also Read: Excessive sweating in diabetes: डायबिटीज को करना है कंट्रोल? तो रोजाना बहाएं पसीना, शुगर लेवल रहेगा मेंटेन

थकान और कमजोरी – Fatigue and weakness

कभी-कभी काम की वजह से हम अपने शरीर का पूरा ख्याल नहीं रख पाते, जिससे थकान होती है, लेकिन इसे नज़रअंदाज़ न करें। नींद पूरी होने के बावजूद अगर दिन की शुरुआत ही थकान और सुस्ती से हो रही है, तो ये भी एक बड़ा रेड फ्लैग है। किडनी जब सही से टॉक्सिन्स को बाहर नहीं निकाल पाती, तो शरीर में उनका जमाव हो जाता है और थकान महसूस होती है।

सिरदर्द और ध्यान की कमी

टॉक्सिन्स जब खून के जरिए दिमाग तक पहुंचते हैं, तो सिरदर्द, चिड़चिड़ापन और फोकस की कमी जैसे लक्षण उभर सकते हैं। सुबह-सुबह ऐसा लगना कि ध्यान नहीं लग पा रहा या माइग्रेन जैसा सिर भारी है, इसे हल्के में न लें।

पैरों और टखनों में सूजन – Swelling in the feet and ankles

अक्सर हम अपने पैर पर ध्यान नहीं देते है और ये सोचते है कि ज्यादा चलने की वजह से पैर में दर्द और सुजन हो रही है लेकिन अगर सुबह उठते ही पैरों या टखनों में भारीपन और सूजन दिखे तो सावधान हो जाइए। यह इस वजह से होता है कि किडनी शरीर में से सोडियम और पानी को पूरी तरह से बाहर नहीं निकाल पाती।

कब जाएं डॉक्टर के पास?

आपको बता दें, उपर बताये गए लक्षण के मुताबिक अगर ये लक्षण एक-दो दिन नहीं, बल्कि लगातार एक या दो हफ्ते बने रहें, तो देरी न करें। एक सिंपल ब्लड और यूरिन टेस्ट से किडनी की हालत का शुरुआती पता लगाया जा सकता है। समय रहते डायग्नोसिस और इलाज से किडनी फेल्योर जैसी गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है।

किडनी हेल्दी रखने के आसान उपाय

  • दिनभर भरपूर पानी पिएं
  • नमक और प्रोसेस्ड फूड का सेवन सीमित करें
  • ब्लड प्रेशर और शुगर कंट्रोल में रखें
  • बिना जरूरत दवाइयां जैसे पेनकिलर या एंटीबायोटिक न लें
  • साल में एक बार रेगुलर हेल्थ चेकअप जरूर करवाएं

 (Disclaimer: यह खबर जागरूकता के उद्देश्य से लिखी गई है। कोई भी निर्णय लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।)

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds