Trending

CG Dhan Politics: धान खरीदी को लेकर चढ़ा सियासी पारा, कांग्रेसी सीएम को लिखी चिट्ठी से शुरू हुआ विवाद

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 12 Nov 2024, 12:00 AM | Updated: 12 Nov 2024, 12:00 AM

Vishnudeo Sai letter: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। 14 नवंबर से शुरू हो रही धान खरीदी को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है। कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर खरीदी (CG Dhan Kharidi 2024) व्यवस्था में खामियों और किसानों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी तरफ बीजेपी सरकार ने दावा किया है कि धान खरीदी को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस विवाद के बीच कांग्रेस ने एक पुराना पत्र जारी किया है, जिसे मौजूदा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चार साल पहले लिखा था। इस पत्र को आधार बनाकर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार और मुख्यमंत्री से सवाल उठाए हैं, जिससे सियासी गलियारों में चर्चाओं का माहौल बन गया है। पत्र के मुद्दे पर बयानबाजी ने राज्य की सियासत को और गरमा दिया है।

और पढ़ें: By-Poll: यूपी, पंजाब और केरल की 14 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों में बदलाव, जानें किस दिन और कहां डाले जाएंगे वोट

भूपेश बघेल को लिखा था पत्र- Vishnudeo Sai letter

विष्णुदेव साय ने 9 नवंबर 2021 को तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एक पत्र लिखा था। उस समय विष्णुदेव साय प्रदेश अध्यक्ष थे। अपने पत्र में विष्णुदेव साय ने कई संदर्भ दिए हैं। उसी पत्र के आधार पर अब कांग्रेस ने मौजूदा मुख्यमंत्री को घेरने की कोशिश की है। चार साल बाद राज्य में भाजपा की सरकार है और विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री हैं।

Vishnudeo Sai letter
Source: Google

क्या लिखा था लेटर में विष्णुदेव साय ने

विष्णुदेव साय (Vishnudeo Sai letter) ने भूपेश बघेल को लिखे पत्र में धान खरीदी का मुद्दा उठाया था। विष्णुदेव साय ने लिखा था- “आपको जानकारी होगी कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी करने वाली 2058 सहकारी समितियों के कर्मचारी अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। संघ समितियों से कमीशन काटे जाने का विरोध कर रहा है। भाजपा इन कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन करती है।”

Vishnudeo Sai letter
Source: Google

उन्होंने कहा था कि सूखे के कारण धान खरीद में आई कमी की भरपाई इन समितियों से पैसे काटकर की जा रही है।

भूपेश बघेल ने बोला हमला

इस पत्र पर विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnudev Sai) कांग्रेस के निशाने पर हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुताबिक छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी तीन दिन बाद यानी 14 नवंबर से शुरू होनी है। लेकिन 4 नवंबर से ही धान खरीदी करने वाली 2,058 समितियों के करीब 13,000 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ की मांगें तीन हैं।

पहला, मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज पर छत्तीसगढ़ सरकार को भी हर समिति को 3 लाख रुपए का वजीफा देना चाहिए। दूसरा, वेतनमान में सुधार किया जाना चाहिए। तीसरा, सुखात को ध्यान में रखते हुए प्रति क्विंटल 500 ग्राम मुआवजा दिया जाना चाहिए। समितियों को प्रधानमंत्री फसल बीमा से मिलने वाला कमीशन भी मिलना चाहिए।

कर्मचारी संघ ने 2021 में उठाई थीं मांगे

इन तीन मांगों में से दो मांगें वही हैं जो कर्मचारी संघ ने 2021 में उठाई थीं। उस समय हमारी सरकार थी और मैं मुख्यमंत्री था। उस समय वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे। उस समय साय ने मुझे पत्र लिखकर कर्मचारियों की मांगों के प्रति अपना समर्थन जताया था। अपने पत्र में साय ने कर्मचारियों के संविलियन और राहत के लिए प्रावधान करने की बात कही थी। लेकिन कर्मचारी इन उद्देश्यों और अपनी ही सरकार के खिलाफ हड़ताल पर हैं।

और पढ़ें: हिमाचल में समोसे पर सियासत! CID कर रही मामले की जांच, मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताई क्या है विवाद के पीछे की असली कहानी 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2025- All Right Reserved. Designed and Developed by  Marketing Sheds