इन बॉलीवुड के सल्बेस को सरोगेसी के जरिये मिली पेरेंट्स बनने की खुशी
पेरेंट्स बनने की खुशी दुनिया की सारी खुशियों में से एक है जब एक पत्नी या महिला माँ बनती है और एक बच्चे को जन्म देती है उस खुशी का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता है. लेकिन कई महिला ऐसी होती है जो माँ नहीं बन पाती और इस खुशी का एहसास नहीं कर पाती है. लेकिन इस आधुनिक युग में किराए की कोख के जरिए बच्चे का पेरेंट्स बना जा सकता है. इस किराए की कोख को सरोगेसी टेक्निक कहा गया है जिसके जरिये बच्चो का पेरेंट्स बना जा सकता है. वहीँ बॉलीवुड में कई सल्बेस है जो किराए की कोख का सहारे पेरेंट्स बने है लिया और उनके घर खुशियां आई।
शाहरुख खान और गौरी खान
शाहरुख और गौरी ने दो बच्चों के होने के बावजूद अपने तीसरे बच्चे के लिए सरोगेसी को अपनाया. शाहरुख और गौरी का तीसरा बच्चा अबराम सरोगेसी के जरिये पैदा हुआ है. वहीं कहा जाता है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे पहले शाहरुख और गौरी ने ही सरोगेसी को अपनाया था।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी ने नेचुरल रूप से एक बेटे को जन्मा दिया लेकिन इंटरनल प्रॉब्लम की वजह से वो दोबारा माँ बनने का ख़ुशी का एहसास नहीं कर पायी. जिसके बाद उन्होंने सरोगेसी का सहारा लिया और एक बेटी की मां बनीं।
प्रिटी जिंटा
साल 2021 में प्रिटी जिंटा सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों की मां बनी है। उन्होंने अपने बेटे का नाम जय और बेटी का नाम जिया रखा है। हालांकि, उन्होंने अभी तक अपने बच्चों का चेहरा नहीं दिखाया है।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा भी सरोगेसी के जरिए एक बेटीमालती मैरी की मां बनी है। उनकी बेटी प्री-मैच्योर बेबी है, जिसे लंबे समय तक इलाज के लिए अस्पताल में ही भर्ती रहना पड़ा था।
आमिर खान और किरण राव
आमिर खान और उनकी एक्स वाइफ किरण राव भी सरोगेसी के जरिए 5 दिसंबर, 2011 को बेटे आजाद के पेरेंट्स बने हैं। वहीं आजाद के पैदा होने पर आमिर ने कहा था कि ये बच्चा उनके लिए बहुत ही खास है।
सनी लियोनी
पोर्न इंडस्ट्री से बॉलीवुड में आई सनी लियोनी तीन बच्चों की मदर हैं। उन्होंने 2017 में निशा कौर नाम की एक बच्ची को गोद लिया था। इसके बाद वे सरोगेसी की मदद से जुड़वा बेटे अशेर सिंह वेबर और नोह सिंह वेबर की मां बनीं है।
करन जौहर
फिल्ममेकर करन जौहर सरोगेसी की मदद से दो बच्चों के पिता हैं। सरोगेसी की मदद से वो दो जुड़वा बच्चों के सिंगल पेरेंट हैं। वहीं उनके बेटे का नाम यश जौहर और बेटी का नाम रूही जौहर है।
एकता कपूर और तुषार कपूर
बॉलीवुड एक्टर जितेंद्र की बेटी एकता कपूर और बेटा तुषार कपूर दोनों ही सरोगेसी से पेरेंट्स बने हैं। एकता कपूर ने बेटे का नाम रवि कपूर और तुषार कपूर के बेटे का नाम लक्ष्य है।
कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह
कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह सरोगेसी के सहारे पेरेट्स बने हैं. दरअसल, कश्मीरा शाह नेचुरल रूप ले प्रेग्नेंट नहीं हो पाई। जिसके बाद ये कपल जु सरोगेसी के सहारे ड़वां बेटों के पेरेट्स बने हैं ।