Trending

Hardeep Puri Daughter Property: हरदीप पुरी की बेटी को ‘कौड़ियों के दाम’ मिली करोड़ों की संपत्ति? केवल एक इत्तेफाक या कुछ और

[nedrick_meta]

Hardeep Puri Daughter Property: सारा खेल पैसा और पुजिशन का होता है। वरना जहां एक तरफ आम इंसान को छोटी सी जरूरत के लिए लोन लेने में अपनी एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ता है, यहां तक कि अपनी संपत्ति गिरवी रखनी पड़ जाती है। वहीं ऊंचे पदों पर बैठे लोगों के लिए करोड़ों की विदेशी संपत्तियां कौड़ियों के दाम मिल जाती हैं। इसी मामले को लेकर आजकल हरदीप सिंह पुरी का नाम काफी चर्चा में है, जिसको लेकर ये सवाल खड़ा होता है कि क्या यह वाकई महज एक इत्तेफाक है या पर्दे के पीछे का कोई गहरा खेल?

और पढ़े: Gurudwaras in Dubai: दुबई के बीचों-बीच ‘मिनी स्वर्ण मंदिर’, गुरु नानक दरबार की वास्तुकला और शांति की अद्भुत दास्तां

क्या है पूरा मामला

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Union Minister Hardeep Singh Puri) को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में कई तरह के आरोप और सवाल चर्चा में हैं। इन दावों में उनकी बेटी हिमायनी पुरी (Himyani Puri) की विदेशी संपत्तियों, पारिवारिक आय और कुछ अंतरराष्ट्रीय व्यक्तियों से कथित संबंधों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित पक्षों की ओर से कई मामलों में कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया भी सामने नहीं आई है।

और पढ़े: Hardeep Singh Puri: न्यूयॉर्क प्रॉपर्टी से लेकर स्विस लोन तक… कुणाल शुक्ला के ट्वीट ने उठाए सवाल

न्यूयॉर्क की संपत्ति को लेकर चर्चा

दावों के मुताबिक, हरदीप सिंह पुरी की बेटी हिमायनी पुरी ने मई 2013 में न्यूयॉर्क के मैनहट्टन स्थित 860 (United Nations Plaza) में एक अपार्टमेंट खरीदा था। बताया जा रहा है कि यह संपत्ति (Danielle Bellanger) से खरीदी गई, जो फ्रांसीसी बैंकर Serge Bellanger की पत्नी हैं। कुछ आरोपों में यह भी कहा गया कि उस समय संपत्ति का खरीद मूल्य बाजार कीमत से कम था, जिसे लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि इस संबंध में किसी एजेंसी द्वारा अनियमितता की पुष्टि सार्वजनिक रूप से नहीं की गई है।

एपस्टीन कनेक्शन के दावे

सोशल मीडिया में यह भी चर्चा है कि (Serge Bellanger) के कथित तौर पर (Mark Epstein) से संबंध रहे और (Mark Epstein), दिवंगत कारोबारी (Jeffrey Epstein) के भाई हैं। इन दावों के आधार पर कुछ लोग हरदीप सिंह पुरी से सवाल पूछ रहे हैं, लेकिन अब तक इन आरोपों का कोई आधिकारिक प्रमाण सामने नहीं आया है।

गुरुग्राम और अन्य संपत्तियों पर सवाल

चर्चा में यह भी कहा जा रहा है कि हरदीप सिंह पुरी और उनकी बेटी ने गुरुग्राम के सेक्टर-50 स्थित एक पेंटहाउस संयुक्त रूप से खरीदा था। साथ ही यह दावा भी किया जा रहा है कि परिवार के पास देश-विदेश में कई संपत्तियां हैं और कुछ खरीद के लिए पारिवारिक या विदेशी ऋण लिए गए थे। बताया जाता है कि इन वित्तीय विवरणों का उल्लेख उनके आधिकारिक हलफनामों में किया गया था, लेकिन आरोप लगाने वाले लोग परिवार की कुल आय और संपत्ति के स्रोतों को लेकर अधिक पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं।

निवेश और हेज फंड को लेकर सवाल

कुछ दावों में हिमायनी पुरी (Himyani Puri) के निवेश कारोबार और Realm Partners LLC नामक फंड से जुड़े निवेशकों के बारे में भी सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि इन दावों की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और कोई आधिकारिक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं है।

हालांकि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ((Union Minister Hardeep Singh Puri) ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें केवल ‘आधिकारिक मुलाकातें’ बताया है, लेकिन जिस तरह से रिटायरमेंट के तुरंत बाद करोड़ों की संपत्ति और पावरफुल लोगों के साथ नाम जुड़ने की कड़ियां सामने आई हैं, उसने जवाबदेही पर गंभीर सवालिया निशान लगा दिए हैं। यह जांच का विषय है कि यह केवल एक इत्तेफाक था या कुछ और।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds