भूलकर भी इस दिशा में न रखें ये पौधे, वरना घर में बढ़ेगी निगेटिविटी!

By: Rajni

Source: Google

पेड़-पौधे घर की सुंदरता ही नहीं बढ़ाते, बल्कि ये ऊर्जा के मुख्य स्रोत भी होते हैं। लेकिन वास्तु विज्ञान कहता है कि हर पौधे के लिए एक खास दिशा निर्धारित है। 

Source: Google

अगर आपके घर में अक्सर कलह रहती है या काम बिगड़ रहे हैं, तो एक बार अपने पौधों की दिशा जरूर जांच लें। आइए जानते हैं पौधों से जुड़े कुछ जरूरी वास्तु नियम।

Source: Google

वास्तु के अनुसार, गलत दिशा में रखे पौधे घर की सुख-शांति छीन सकते हैं।

Source: Google

ईशान कोण (North-East) देवताओं की दिशा है। यहाँ बड़े और भारी पेड़ लगाने से तरक्की रुक सकती है।

Source: Google

मनी प्लांट को कभी भी दक्षिण-पश्चिम (South-West) में न रखें, इससे आर्थिक नुकसान होने की संभावना रहती है।

Source: Google

बेडरूम में कैक्टस या कांटेदार पौधे रखने से वैवाहिक जीवन में तनाव और कलह बढ़ सकती है।

Source: Google

घर के मेन गेट के ठीक सामने बड़ा पेड़ या घना पौधा ऊर्जा के प्रवाह को रोकता है। इसे 'द्वार वेध' कहते हैं।

Source: Google

तुलसी को हमेशा उत्तर या पूर्व में रखें। पश्चिम दिशा में रखने से इसका शुभ प्रभाव कम हो जाता है।

Source: Google