भारत के 10 सबसे अधिक पढ़े लिखे प्रधानमंत्री

Source- Google

By- Awanish Tiwari

10. एचडी देवेगौडा

Source- Google

देवगौड़ा ने एल.वी पॉलिटेक्निक, हसन से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया था.

09. लाल बहादुर शास्त्री

Source- Google

लाल बहादुर शास्त्री ने संस्कृत में ग्रेजुएशन किया था, जिसके बाद उन्हें 'शास्त्री' की उपाधि मिली थी.

08. अटल बिहारी वाजपेयी

Source- Google

वाजपेयी ने इंटरमीडिएट करने के बाद विक्टोरिया कॉलेज से ग्रेजुएशन किया और उसके बाद राजनीतिक विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा ली.

07. चौधरी चरण सिंह

Source- Google

इन्होंने साइंस में ग्रेजुएशन किया और 2 साल बाद 1925 में उन्होंने आर्ट्स से पोस्ट ग्रेजुएशन किया. उसके बाद आगरा विश्वविद्यालय से उन्होंने कानून की पढ़ाई भी की.

06. मोरारजी देसाई

Source- Google

इन्होंने मुंबई के विल्सन कॉलेज से ग्रेजुएशन किया और उसके बाद सिविल का एग्जाम दिया. 1918 में सिविल सर्विस शुरु कर दी और 12 वर्षों तक डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्यरत रहे.

05. पं जवाहर लाल नेहरु 

Source- Google

इन्होंने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री ली. इंग्लैंड में उन्होंने फैबियन समाजवाद और आररिश राष्ट्रवाद पर रिसर्च भी किया.

04. इंदिरा गांधी

Source- Google

इन्होंने विश्व भारती विश्व विद्यालय से ग्रेजुएशन किया. उसके बाद उन्होंने सोमरविल कॉलेज ऑक्सफोर्ड में पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन लिया था.

03. गुलजारी लाल नंदा

Source- Google

इन्होंने लाहौर के फोरमैन क्रिस्चियन और आगरा के कॉलेज में पढ़ाई की. इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से एम ए की डिग्री ली औऱ यहीं से उन्हें कानून और अर्थशास्त्र की डिग्री भी मिली.

02. राजीव गांधी

Source- Google

इन्होंने लंदन के इंपीरियल कॉलेज से ग्रेजुएशन किया, उसके बाद कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की. दिल्ली के फ्लाइंग क्लब में पायलट की ट्रेनिंग ली और 1970 से एक पायलट के तौर पर इंडियन एयरलाइंस में काम करने लगे.

01. मनमोहन सिंह

Source- Google

इन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन किया, फिर कैंब्रिज और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर किया और पीएचडी भी किया.