सिर्फ कुछ घंटों के CM! भारत के सबसे कम समय वाले मुख्यमंत्री
By: Rajni
Source: Google
क्या आप जानते हैं कि भारत में एक मुख्यमंत्री ऐसा भी था जो 2 दिन भी अपनी कुर्सी पर नहीं टिक पाया?
Source: Google
सीएम बनने के लिए सालों की मेहनत लगती है, लेकिन इतिहास में कुछ ऐसे भी नेता रहे
Source: Google
जिनकी कुर्सी महज कुछ घंटों या दिनों में ही छिन गई। आइए देखते हैं ये पूरी लिस्ट।
Source: Google
साल 2016 में हाई कोर्ट के एक फैसले के बाद हरीश रावत की कुर्सी रातों-रात वापस आ गई थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के स्टे के कारण वे सिर्फ 1 दिन ही मुख्यमंत्री रह सके।
Source: Google
साल 1998 में उत्तर प्रदेश में जगदंबिका पाल सिर्फ 31 घंटे के लिए मुख्यमंत्री बने थे। देश के इतिहास में यह सबसे छोटा कार्यकाल माना जाता है।
Source: Google
साल 2018 में कर्नाटक के नाटक में बी. एस. येदियुरप्पा ने सीएम पद की शपथ ली। सदन में संख्या बल न होने के कारण सिर्फ 3 दिन में ही कुर्सी छोड़नी पड़ी।
Source: Google
साल 2019 में महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ। देवेंद्र फडणवीस ने दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, लेकिन बहुमत न होने से महज 80 घंटे में इस्तीफा देना पड़ा।
Source: Google
साल 1968 में बिहार के राजनीतिक संकट के दौरान सतीश प्रसाद सिंह सिर्फ 5 दिनों के लिए राज्य के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे थे।
Source: Google
नीतीश कुमार जब साल 2000 में पहली बार सीएम बने थे, तब बहुमत साबित न कर पाने के कारण उन्हें मात्र 7 दिनों में इस्तीफा देना पड़ा था।