By: Shikha Mishra

Source: Google

जगन्नाथ मंदिर का सबसे महत्वपूर्ण और प्रसिद्ध त्योहार

Source: Google

पुरी (ओडिशा) के जगन्नाथ मंदिर का सबसे महत्वपूर्ण और प्रसिद्ध त्योहार रथ यात्रा है।  

Source: Google

यह 'उत्सवों के शहर' पुरी में हर साल आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को शुरू होता है। 

Source: Google

भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र (बलराम) और बहन सुभद्रा के तीन विशाल लकड़ी के रथों को लाखों भक्त रस्सियों से खींचते हैं। 

Source: Google

यह यात्रा मुख्य मंदिर से शुरू होकर करीब 3 किलोमीटर दूर गुंडिचा मंदिर तक जाती है। 

Source: Google

9 दिन बाद भगवान अपनी मुख्य जगह लौटते हैं। इसे बहुदा यात्रा कहते हैं। 

Source: Google

इस दौरान भगवान मंदिर से बाहर आकर सभी जातियों और धर्मों के लोगों को दर्शन देते हैं।