Met Gala 2026: रेड कार्पेट की वो तस्वीरें, जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे लाजवाब!
Source: Google
बीते सोमवार, 4 मई की रात को, न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट में 2026 मेट गाला के रेड कार्पेट ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
Source: Google
इस खास मौके पर, कई सितारों ने फैशन का ऐसा शानदार जलवा बिखेरा कि लोग पूरी तरह से दंग रह गए।
Source: Google
करण जौहर ने मेट गाला में अपना डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने राजा रवि वर्मा की पेंटिंग्स से सजा एक शानदार केप पहना जो भारतीय संस्कृति की एक झलक पेश करता है।
Source: Google
मशहूर फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्राने अपने शानदार डिज़ाइन के साथ मेट गाला 2026 में धूम मचा दी। उन्होंने एक काला बंदगला पहना था, जिसके साथ एक अनोखा केप था।
Source: Google
मेट गाला के इवेंट में ईशा अंबानी सुनहरी साड़ी में सजी हुई किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थी। उनकी इस साड़ी में पारंपरिक भारतीय कढ़ाई और सोने के धागों का इस्तेमाल किया गया है।
Source: Google
एन हैथवे ने अपनी खूबसूरती से सभी का ध्यान खींचा। उनके मिकाडो बॉल गाउन की खासियत थी, उस पर बनी हैंड पेंटिंग, जो कवि जॉन कीट्स की कविता “Ode on a Grecian Urn” से प्रेरित थी।
Source: Google
एथलीट एलीन गु का "बबल ड्रेस" वाला लुक इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। 22 साल की एलीन ने आइरिस वैन हर्पेन द्वारा डिज़ाइन की गई एक ड्रेस पहनी थी।
Source: Google
पॉप स्टार रिहाना की ड्रेसउ गोल्ड और सिल्वर का शानदार मेल थी। इस Maison Margiela गाउन में वे बेहद हसीन लग रही थीं।