पौधों के लिए वरदान है आपकी रसोई में छिपी यह चीज़, आज ही आज़माएँ जादुई टॉनिक!
Source: Google
क्या आप चाहते हैं कि आपके घर के पौधे फूलों से लदे रहें? तो अब आपको महंगी खाद या दवाइयों पर पैसे खर्च करने की ज़रूरत नहीं!
Source: Google
आपके घर की रसोई में ही छिपा है पौधों का असली जादुई टॉनिक। चलिए जानते हैं इसे बनाने का सबसे आसान तरीका
Source: Google
एक बर्तन में 1 लीटर पानी लें। इसमें लगभग 100 ग्राम सरसों की खली और 20-30 ग्राम गुड़ डालकर अच्छी तरह मिला लें
Source: Google
उपयोग करने से ठीक पहले इसमें एक कप पुरानी खट्टी छाछ मिला दें गाढ़े घोल को सीधे पौधों में न डालें, पानी मिलाकर इसे पतला कर लें
Source: Google
मिश्रण को 48 घंटे से लेकर 5 दिन तक छायादार जगह पर रखें ताकि यह अच्छी तरह फर्मेंट हो जाए।
Source: Google
इस टॉनिक को महीने में एक बार पौधों की जड़ों (मिट्टी) में डालें। ध्यान रहे कि इसे देने से पहले मिट्टी थोड़ी सूखी हो ताकि जड़ें पोषक तत्वों को तुरंत सोख सकें।
Source: Google
यह टॉनिक गुलाब, गुड़हल, अपराजिता, मोगरा जैसे फूलों वाले पौधों और नींबू, मिर्च, टमाटर जैसे फलदार पौधों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है।