चेहरे पर ग्लो लाने के लिए ऐसे करें फलों के छिलकों का इस्तेमाल

By: Rajni

Source: Google

फलों के छिलकों में भरपूर मात्रा में विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और नेचुरल एंजाइम्स पाए जाते हैं, 

Source: Google

ये आपके चेहरे पर पार्लर जैसा महंगा ग्लो ला सकते हैं। जानिए इस्तेमाल का सही तरीका।

Source: Google

संतरे के छिलकों को धूप में सुखाकर मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें। एक चम्मच पाउडर में थोड़ा सा दही या शहद मिलाकर फेस पैक की तरह चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद पानी से धो लें। 

Source: Google

केले के छिलके के अंदरूनी (सफेद) हिस्से को चेहरे पर हल्के हाथों से 5 मिनट तक रगड़ें। इसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर साफ पानी से चेहरा धो लें। 

Source: Google

 पपीते के ताजे छिलके का पेस्ट बना लें और उसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें।

Source: Google

सूखे हुए नींबू के छिलके के पाउडर में थोड़ी सी चीनी और ऑलिव ऑयल (जैतून का तेल) मिलाकर घरेलू स्क्रब तैयार करें। इससे चेहरे पर सर्कुलर मोशन में हल्के हाथों से मसाज करें। 

Source: Google

अनार के छिलकों को सुखाकर या तवे पर भूनकर पीस लें। इस पाउडर में गुलाब जल या दही मिलाकर हफ्ते में दो बार चेहरे पर लगाएं।

Source: Google