दिल्ली की गद्दी पर कब-कब कौन बैठा? देखें 1952 से अब तक के सभी CM की लिस्ट

By: Rajni

Source: Google

चौधरी ब्रह्म प्रकाश से लेकर रेखा गुप्ता तक, दिल्ली का राजनीतिक इतिहास बेहद दिलचस्प रहा है। पिछले 7 दशकों में देश की राजधानी ने कई बड़े सियासी उलटफेर,

Source: Google

आंदोलन और ऐतिहासिक सरकारें देखी हैं। आइए एक क्लिक में देखते हैं 1952 से लेकर अब तक

Source: Google

दिल्ली की गद्दी पर राज करने वाले सभी मुख्यमंत्रियों की पूरी लिस्ट और उनके अनोखे रिकॉर्ड्स!

Source: Google

कांग्रेस पार्टी के चौधरी ब्रह्म प्रकाश 1952 में दिल्ली के पहले और सबसे युवा (34 वर्ष) सीएम बने। उन्हें 'शेर-ए-दिल्ली' भी कहा जाता था!

Source: Google

दिल्ली के दूसरे मुख्यमंत्री गुरुमुख निहाल सिंह (1955-1956) बने, इसके बाद राज्य पुनर्गठन अधिनियम (1956) के तहत दिल्ली को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया, जिससे लगभग 37 साल तक विधानसभा और सीएम पद समाप्त (सस्पेंड) रहा।

Source: Google

साल 1993 में दिल्ली को 37 साल बाद फिर से विधानसभा मिली। बीजेपी के दिग्गज नेता मदन लाल खुराना दिल्ली के तीसरे सीएम बने, दिल्ली में बीजेपी को मजबूत करने के कारण उन्हें 'दिल्ली का शेर' कहा जाता था!

Source: Google

1996 में मदन लाल खुराना के इस्तीफे के बाद बीजेपी के दिग्गज नेता साहिब सिंह वर्मा ने दिल्ली की कमान संभाली। वे दिल्ली के चौथे मुख्यमंत्री थे और उनका कार्यकाल 1998 तक रहा।

Source: Google

बीजेपी की दिग्गज नेता सुषमा स्वराज 1998 में दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं, हालांकि प्याज की बढ़ती कीमतों और राजनीतिक हालातों के कारण उनका कार्यकाल केवल 52 दिनों का ही रहा था। 

Source: Google

कांग्रेस की शीला दीक्षित दिल्ली की सबसे लंबे समय तक (15 साल) रहने वाली मुख्यमंत्री हैं। दिल्ली में मेट्रो और ओवरब्रिज का जाल बिछाकर उन्होंने राजधानी की तस्वीर बदल दी थी।

Source: Google

आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल पहली बार 2013 में सिर्फ 49 दिनों के लिए सीएम बने। इसके बाद उन्होंने वापसी की और दिल्ली में लगातार दो बार रिकॉर्ड तोड़ पूर्ण बहुमत की सरकार चलाई! 

Source: Google

अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं। ऑक्सफोर्ड से पढ़ीं आतिशी सितंबर 2024 से फरवरी 2025 तक इस पद पर रहीं।

Source: Google

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी की बंपर जीत (48 सीटें) के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री बनीं। वह राजधानी की चौथी महिला सीएम हैं और उन्होंने 20 फरवरी 2025 को शपथ ली थी।

Source: Google