Ranbir-Alia की फिल्म 'Brahmastra' का टीजर हुआ रिलीज , VFX देख फैन्स के होश उड़े!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 01 जून 2022, 05:30 AM Updated: 01 जून 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट(Alia Bhatt) की मच अवेटेड इंडियन सुपर हीरो फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) का टीजर रिलीज हो गया है, जिसका दर्शक और रणबीर-आलिया के फैन्स ना जाने कब से इंतज़ार कर रहे थे। ये टीजर 33 सेकंड का है। धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म Brahmastra का टीजर बहुत ही जबरदस्त है, जिसके कारण लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आ रहा है। इसके टीज़र में VFX और पिक्चराइजेशन देख कर सभी के होश उड़ गए है। आपको बता दें, ब्रह्मास्त्र 2022 की बहुचर्चित फिल्मों में से एक है।

इस फिल्म का ट्रेलर 15 जून को रिलीज किया जा सकता है जबकि ये फिल्म 9 सितम्बर को सिनेमाघरों में Telugu,Tamil, Kannada, Malayalam भाषाओं में रिलीज की जाएगी। इससे पहले फिल्म के एक गाने ‘केसरिया तेरा’ का टीजर लांच हुआ है, जिसको अरिजीत सिंह ने गया है। इसमें रणबीर-आलिया के रोमांस को दिखाया गया है। ये गाना फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है। इसका तमिल वर्जन भी रिलीज हुआ है। 

 क्या है टीजर में

Ranbir-Alia की फिल्म 'Brahmastra' का टीजर हुआ रिलीज , VFX देख फैन्स के होश उड़े! — NEDRICK NEWS

 टीजर में Ranbir Kapoor और Alia Bhatt के साथ ही अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय का भी लुक रिवील कर दिया गया है। लेकिन इस टीजर में जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है त्रिशूल लिए शख्स की, जिसे देखने के बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि ये कोई और नहीं बल्की बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान हैं। फैन लगातार वीडियो से स्क्रीन शॉट शेयर कर रहे हैं और अपनी खुशी का इजहार सोशल मीडिया पर करते हुए लिख रहे हैं – बहुत दिन बाद बड़े पर्दे पर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को 5 साल बाद देख कर बेहद अच्छा लग रहा है। दूसरी ओर रणबीर के फैन्स भी 3 साल बाद उनको बड़े पर्दे में देख कर खुश है। रणबीर अंतिम बार 2018 में संजय दत्त की बायोपिक ‘Sanju’ में दिखे थे। 

ब्रह्मास्त्र को लेकर मेकर्स की बड़ी तैयारी 

फिल्म के मेकर्स ने ब्रह्मास्त्र में टिपिकल बॉलीवुड फैंटेसी ड्रामा की पूरी कास्ट को पेश किया है। फिल्म के मेकर्स ने इस बिग बजट फिल्म को 3 भाग में बनाने की घोषणा पहले ही कर दी है, जिसका पहला भाग 2022 में रिलीज होगा। साउथ के बड़े निर्देशक एस.एस.राजामौली भी ब्रह्मास्त्र के आने वाले भाग के निर्देशन का हिस्सा है। इस फिल्म को रणबीर कपूर के निर्देशक दोस्त अयान मुखर्जी निर्देशित कर रहे हैं। ये रणबीर की सुपरहिट फिल्म Ye Jawaani Hai Deewani और Wake Up Sid को भी निर्देशित कर चुके हैं।  

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds