By-Poll: यूपी, पंजाब और केरल की 14 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों में बदलाव, जानें किस दिन और कहां डाले जाएंगे वोट

By-Poll election date 2024 Election Dates
Source: Google

By-Poll election date 2024: चुनाव आयोग ने सोमवार को त्योहारों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश, पंजाब और केरल की 14 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों में बदलाव किया है। उत्तर प्रदेश में नौ, पंजाब में चार और केरल में एक सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान होना है। पहले ये उपचुनाव 13 नवंबर 2024 को होने थे, लेकिन अब मतदान 20 नवंबर 2024 को होगा। मतगणना की तारीख में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है; परिणाम 23 नवंबर 2024 को घोषित किए जाएंगे।

और पढ़ें: हिमाचल में समोसे पर सियासत! CID कर रही मामले की जांच, मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताई क्या है विवाद के पीछे की असली कहानी 

तारीख परिवर्तन का कारण: By-Poll election date 2024

कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) सहित विभिन्न राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया था कि 13 नवंबर को कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होने के कारण मतदान की तारीख बदली जाए। इन कार्यक्रमों में कार्तिक पूर्णिमा, श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व और केरल में “कल्पथी रथोत्सवम” शामिल हैं। इन त्योहारों के चलते बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी होती है, जिससे मतदान प्रतिशत पर प्रभाव पड़ सकता है। इन अनुरोधों पर विचार करते हुए, आयोग ने मतदान की तारीख को 13 नवंबर से बदलकर 20 नवंबर करने का निर्णय लिया।

By-Poll election date 2024
Source: Google

आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा सीटों के साथ इन सीटों पर भी उपचुनाव की घोषणा की है। 10 सीटों में से एक मिल्कीपुर पर चुनाव की घोषणा नहीं की गई है। उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे।

उत्तर प्रदेश में इन सीटों पर होंगे उपचुनाव- Uttar Pradesh By-Poll election

उत्तर प्रदेश में फूलपुर, गाजियाबाद, मझवां, खैर, मीरापुर, सीसामऊ, कटेहरी, करहल और कुंदरकी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। कानपुर की सीसामऊ सीट को छोड़कर बाकी सभी सीटें विधायकों के सांसद बन जाने के कारण खाली हो गई हैं। सीसामऊ से इरफान सोलंकी के दोषी करार दिए जाने के कारण इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। अयोध्या जिले की मिल्कीपुर सीट के बारे में अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है।

यूपी विधानसभा उपचुनाव (9 सीट)

  • 20 नवंबर को वोटिंग
  • 23 नवंबर को रिजल्ट

उत्तराखंड विधानसभा उपचुनाव

  • केदारनाथ सीट पर 20 नवंबर को वोटिंग
  • 23 नवंबर को रिजल्ट

केरल और पंजाब में यहां-यहां बदली तारीखें

जिन सीटों पर उपचुनाव की तारीखें बदली गई हैं, उनमें केरल की पलक्कड़ सीट भी शामिल है। इसके अलावा पंजाब की डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा और बरनाला विधानसभा सीटों पर चुनाव की तारीख बदली गई है। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतगणना 23 नवंबर 2024 को होगी और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस फैसले से यह सुनिश्चित होगा कि मतदाता बिना किसी असुविधा के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

राजस्थान में किस सीट पर कब मतदान- Rajasthan By-Poll election date

राज्य विधानसभा सीट चुनाव की तारीख
राजस्थान दौसा 13 नवंबर, 2024
राजस्थान झुंझुनू 13 नवंबर, 2024
राजस्थान चौरासी 13 नवंबर, 2024
राजस्थान खींवसर 13 नवंबर, 2024
राजस्थान रामगढ़ 13 नवंबर, 2024
राजस्थान सलूंबर 13 नवंबर, 2024
राजस्थान देवली उनियारा 13 नवंबर, 2024

 

पश्चिम बंगाल में उपचुनाव कब

राज्य विधानसभा सीट चुनाव की तारीख
पश्चिम बंगाल सिताई 13 नवंबर, 2024
पश्चिम बंगाल मेदिनीपुर 13 नवंबर, 2024
पश्चिम बंगाल हारोआ 13 नवंबर, 2024
पश्चिम बंगाल नैहाटी 13 नवंबर, 2024
पश्चिम बंगाल तलडांगरा 13 नवंबर, 2024
पश्चिम बंगाल मदारीहाट 13 नवंबर, 2024

 

असम में किस सीट पर कब वोटिंग

राज्य विधानसभा सीट चुनाव की तारीख
असम बोंगाईगांव 13 नवंबर, 2024
असम धोलाई (SC) 13 नवंबर, 2024
असम सिदली (SC) 13 नवंबर, 2024
असम बेहाली 13 नवंबर, 2024
असम सामगुरी 13 नवंबर, 2024

बिहार में उपचुनाव कब

राज्य विधानसभा सीट चुनाव की तारीख
बिहार इमामगंज 13 नवंबर, 2024
बिहार बेलागंज 13 नवंबर, 2024
बिहार तरारी 13 नवंबर, 2024
बिहार रामगढ़ 13 नवंबर, 2024

कर्नाटक में उपचुनाव

राज्य विधानसभा सीट चुनाव की तारीख
कर्नाटक चिन्नपटना 13 नवंबर, 2024
कर्नाटक शिग्गांव 13 नवंबर, 2024
कर्नाटक संदूर 13 नवंबर, 2024

 

अन्य कहां-कहां उपचुनाव

राज्य विधानसभा सीट उप चुनाव की तारीख
मध्य प्रदेश बुधनी 13 नवंबर, 2024
मध्य प्रदेश विजयपुर 13 नवंबर, 2024
सिक्किम नामची सिंघीथांग 13 नवंबर, 2024
सिक्किम सोरेंग-चाकुंग 13 नवंबर, 2024
गुजरात वाव 13 नवंबर, 2024
छत्तीसगढ़ रायपुर दक्षिण 13 नवंबर, 2024
उत्तराखंड केदारनाथ 20 नवंबर, 2024

 

और पढ़ें: ‘दिमाग और शरीर में सूजन, आंख, कान में दिक्कत’, ये कैसी हालत हो गई है साध्वी प्रज्ञा की, कांग्रेस को बताया जिम्मेदार, बोलीं- ‘अगर जिंदा रही तो…’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here