सपने में किसी अनजान को देखना शुभ है या अशुभ, जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

Is it auspicious or inauspicious to see a stranger in a dream, know what the dream science says
Source: Google

सपनों की दुनिया भले ही हकीकत की दुनिया से अलग हो लेकिन इसके रहस्य असल जिंदगी से कहीं ज्यादा अहम होते हैं। सपने में दिखाई देने वाली हर चीज हमें भविष्य में होने वाली किसी अप्रिय घटना का संकेत देती है। सपनों में कई जाने-पहचाने चेहरे हमारे आसपास होते हैं, लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसे चेहरे भी हमारे सपनों में आ जाते हैं, जिन्हें हमने कभी नहीं देखा होता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप कभी सपने में कोई अनजान चेहरा देखते हैं तो असल जिंदगी में इसका क्या मतलब होता है, यह सपना क्या संकेत देता है।

और पढ़ें: सपने में खुद को परेशान देखना शुभ है या अशुभ, जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र 

सपने में अनजान चेहरा देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आप सपने में किसी अनजान व्यक्ति को देखते हैं तो इसका मतलब है कि कोई शक्ति आप पर नजर रख रही है। यह शक्ति सकारात्मक भी हो सकती है और नकारात्मक भी।

सपने में अनजान व्यक्ति से गिफ्ट लेना

अगर आप सपने में देखते हैं कि कोई अनजान व्यक्ति आपको कोई गिफ्ट दे रहा है तो खुश हो जाइए, यह सपना बताता है कि आपको अचानक धन लाभ हो सकता है या कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

सपने में अनजान जगह पर अजनबी को देखना

अगर आप सपने में किसी अनजान व्यक्ति को किसी अनजान जगह पर देखते हैं तो यह सपना शुभ माना जाता है। इस सपने का मतलब है कि आप जल्द ही विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। इसके अलावा यह सपना आपकी किसी मनोकामना की पूर्ति का भी संकेत माना जाता है।

सपने में अनजान लोगों से बातें करना 

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आप सपने में अनजान लोगों से बात कर रहे हैं तो असल जिंदगी में आप बहुत अकेले हैं। इस सपने का मतलब हाई आपको किसी का साथ चाहिए।

अनजान व्यक्ति का घर में आना 

अगर आप सपने में देखते हैं कि कोई अनजान व्यक्ति आपके घर पर दस्तक दे रहा है तो यह सपना जीवन में आने वाले बदलाव का संकेत माना जाता है। इस सपने का मतलब है कि आपकी वर्तमान स्थिति बदल सकती है, ये बदलाव सकारात्मक भी हो सकते हैं और नकारात्मक भी।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि नेड्रिक न्यूज किसी भी जानकारी का समर्थन या पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

और पढ़ें: सपने में चूहा देखना शुभ है या अशुभ, जानिए क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here