Maha Kumbh 2025 Tent Booking: IRCTC टेंट सिटी में कैसे करें बुकिंग? जानें कीमत और प्रक्रिया

Maha Kumbh Lowest Price Room Booking
Source: Google

Maha Kumbh 2025 Tent Booking: भारत का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन, महाकुंभ मेला 2025, 13 जनवरी से 26 फरवरी तक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित होने जा रहा है। यह आयोजन दुनियाभर के करोड़ों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। इस बार, मेले को और अधिक सुव्यवस्थित और आरामदायक बनाने के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने कई विशेष योजनाएं बनाई हैं, जिनमें महाकुंभ ग्राम और IRCTC टेंट सिटी की स्थापना शामिल है।

और पढ़ें: Special trains for Mahakumbh: प्रयागराज में भव्य आयोजन की तैयारी, रेलवे चलाएगा 3,000 स्पेशल ट्रेनें

टेंट सिटी: आध्यात्मिकता और आराम का संगम- Maha Kumbh 2025 Tent Booking

IRCTC के सीएमडी संजय कुमार जैन ने कहा,
“महाकुंभ ग्राम और टेंट सिटी तीर्थयात्रा और पर्यटन को नई ऊंचाई पर ले जाएगा। यह न केवल लक्जरी आवास प्रदान करेगा बल्कि भारत की आध्यात्मिक विविधता का उत्सव भी मनाएगा।”

Maha Kumbh 2025 Tent Booking IRCTC Tent City Booking
Source: Google

टेंट सिटी को विशेष रूप से श्रद्धालुओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यहां आने वाले मेहमान आरामदायक आवास, स्वादिष्ट भोजन, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले सकेंगे। साथ ही 24/7 सुरक्षा और चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। इतना ही नहीं टेंट सिटी में आप 6 साल तक के बच्चे को अपने कमरे में मुफ्त में रख सकते हैं।

टेंट सिटी की बुकिंग कैसे करें?

श्रद्धालु IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com के माध्यम से अपनी बुकिंग कर सकते हैं।

  • हेल्पलाइन:
    • टोल-फ्री नंबर: 1800110139
    • व्हाट्सएप: +91-8287930739, +91-8595931047, +91-8076025236

आवास और शुल्क

IRCTC ने श्रद्धालुओं के लिए डीलक्स और प्रीमियम टेंट्स की चार श्रेणियां पेश की हैं, जिनमें शाही स्नान तिथियों के लिए विशेष टेंट्स भी शामिल हैं।

सिंगल ऑक्यूपेंसी:

  • डीलक्स रूम: ₹10,500 (नाश्ते सहित)
  • प्रीमियम रूम: ₹15,525 (नाश्ते सहित)
  • शाही स्नान डीलक्स: ₹16,100
  • शाही स्नान प्रीमियम: ₹21,735
Maha Kumbh 2025 Tent Booking IRCTC Tent City Booking
Source: Google

डबल ऑक्यूपेंसी:

  • डीलक्स रूम: ₹12,000
  • प्रीमियम रूम: ₹18,000
  • शाही स्नान डीलक्स: ₹20,000
  • शाही स्नान प्रीमियम: ₹30,000

अतिरिक्त बिस्तर:

  • डीलक्स रूम: ₹4,200
  • प्रीमियम रूम: ₹6,300
  • शाही स्नान डीलक्स: ₹7,000
  • शाही स्नान प्रीमियम: ₹10,500

श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाएं

महाकुंभ 2025 के लिए IRCTC टेंट सिटी में निम्नलिखित सुविधाएं उपलब्ध होंगी:

  • आवास: डीलक्स और प्रीमियम टेंट्स।
  • भोजन: बुफे और खानपान सेवाएं।
  • सुरक्षा: 24/7 अग्निरोधी टेंट और सुरक्षा कर्मी।
  • यातायात: शटल सेवाएं और बैटरी से चलने वाली कारें।
  • मनोरंजन: सांस्कृतिक कार्यक्रम, योग सत्र, स्पा उपचार, और बाइकिंग।
  • चिकित्सा सेवाएं: प्राथमिक चिकित्सा और डॉक्टर की सुविधाएं।

आधिकारिक बुकिंग प्लेटफॉर्म

श्रद्धालु IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Mahakumbh.in के माध्यम से भी बुकिंग कर सकते हैं।
यहां डीलक्स कैंप, रॉयल कैंप, होमस्टे, और होटल जैसे आवास विकल्प उपलब्ध हैं। इसके अलावा, शाही स्नान, अखाड़ा दर्शन, और नागा साधुओं के अनुभवों को भी बुक किया जा सकता है।

कुंभ मेला 2025 के लिए महत्वपूर्ण स्नान तिथियां

यहाँ कुंभ मेला 2025 के लिए प्रमुख स्नान तिथियां दी गई हैं, जब लाखों भक्त पवित्र स्नान करने के लिए एकत्रित होंगे:

Kumbh Mela Prayagraj Dates 2025
Date Day Event
14 January 2025 Tuesday Makar Sankranti, First Shahi Snan
29 January 2025 Wednesday Mauni Amavasya, Second Shahi Snan
3 February 2025 Monday Basant Panchami, Third Shahi Snan
13 January 2025 Monday Paush Purnima
4 February 2025 Tuesday Achla Saptami
12 February 2025 Wednesday Maghi Purnima
26 February 2025 Wednesday Maha Shivratri

 

और पढ़ें: Mahakumbh Muslim Entry Controversy: विवादों के घेरे में इस बार का आयोजन, मुस्लिमों पर बैन की मांग और ऐतिहासिक पहलुओं पर उठे सवाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here