ये सेलेब्स सिखाते हैं कमियों के साथ जीना…किसी को सिर्फ एक आंख से है दिखता, तो किसी का एक पैर नहीं!

ये सेलेब्स सिखाते हैं कमियों के साथ जीना…किसी को सिर्फ एक आंख से है दिखता, तो किसी का एक पैर नहीं!

हमारे दिमाग में बॉलीवुड सेलेब्स की एक अलग ही छवि बनी होती है। जब भी हम किसी सेलेब्स की बात करते हैं या उनके बारे में किसी से बात करते हुए सुनते हैं, तो उनकी परफेक्ट बॉडी और सुंदर चेहरों की छवि दिमाग में घूमती है। लेकिन रिएलिटी हमारी इन कल्पनाओं से काफी परे है। आज के समय में ऐसे कई सेलेब्स हैं जिनके अंदर कोई ना कोई कमियां हैं। कुछ उन्हें समाज में खुलकर बताते हैं, कुछ उसे छुपाते हैं और कुछ इसे मॉडिफाई करा लेते हैं। लेकिन क्या आप ऐसे सेलेब्स को जानते हैं कि जिनके अंदर ऐसी खामियां लेकिन इसका वो आपको जरा सा भी हिंट नहीं होने देते।

ऋतिक रोशन

बॉलीवुड में ऋतिक रोशन को सबसे हैंडसम एक्टर में से एक कहा जाता है। उनके डांस मूव्स और खूबसूरती के देश में ही नहीं विदेश में भी चर्चे हैं। लेकिन कहते है कि जैसे चांद में धब्बा होता है वैसे हर इंसान की खूबसूरती में कोई ना कोई दाग जरूर होता है। ऐसे ही ऋतिक के साथ भी है। उनके हाथ में दो अंगूठे है, लेकिन अपनी इस खामी को ऋतिक छुपाते नहीं है. अक्सर उनकी फिल्मों में ऋतिक के ये दो अंगूठे दिखाई देते हैं।

इलियाना डिक्रूज

दरअसल काफी कम लोगों को ये बात पता है पर इलियाना एक बॉडी डिस्मोर्फिक डिसऑर्डर के नाम की बीमारी से जूझ चुकी हैं। इस बीमारी की वजह से उनके कमर के नीचे का हिस्सा खुद ब खुद वजनदार होता चला गया। इलियाना इस समस्या से बचपन से जूझ रही थीं। पहले ये बीमारी उनके डिप्रेशन का कारण बन गई थी। लेकिन धीरे धीरे उन्होंने खुद में हिम्मत जुटाई। 

बिपाशा बसु

जब बिपाशा नई नई फिल्म इंडस्ट्री में आई थी तो उनका वेट थोड़ा ज्यादा था। एक बार उनके वजन का मजाक किसी पत्रकार ने उड़ा दिया था, जिसके बाद से उन्होंने फिजिकल फिटनेस पर ध्यान देना शुरू किया। इसी चक्कर में वो अपना घुटना चोटिल कर बैठी। इसके बाद उन्हें पता चला था कि उनके घुटने किसी 65 साल की वृद्ध महिला तरह हो चुके हैं। उस दौरान से ही बिपाशा के घुटने में दर्द है।

राणा दग्गुबाती 

बाहुबली फेम एक्टर राणा को एक आंख से दिखाई नहीं देता है। इस बात का राज उन्होंने बाहुबली के प्रमोशन के दौरान हैरान कर देने वाला बताया था। दरअसल बचपन में एक बीमारी की वजह से उनकी आंख की रोशनी चली गई थी, लेकिन इतनी बड़ी खामी होने के बावजूद भी राणा ने कभी हार नहीं मानी।

सुधा चंद्रन

सुधा चंद्रन को एक एक्ट्रेस और डांसर कहा जाता है। उनकी एक टांग नहीं है वो प्रोस्थेटिक लेग से अपने सारे काम करती हैं। दरअसल उनके साथ एक दुर्घटना हो गई थी जिस वजह से उनकी एक नकली टांग लगाई गई थी। उन्होंने कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here