By: Shikha Mishra

Source: Google

भारत के सबसे लंबे समय तक राज करने वाले मुख्यमंत्री

Source: Google

पवन कुमार चामलिंग (सिक्किम)- 24 साल 165 दिन पवन कुमार चामलिंग सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में 24 साल से अधिक समय तक सत्ता में रहे और वह सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले भारतीय मुख्यमंत्री हैं.

Source: Google

नवीन पटनायक (ओडिशा)– (24 साल 90 दिन) नवीन पटनायक ने ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में 2000 से सत्ता संभाली थी। इसके बाद वह लगातार 5 बार मुख्यमंत्री चुने गए.

Source: Google

ज्योति बसु (पश्चिम बंगाल)- 23 साल 137 दिन ज्योति बसु ने लगातार पांच बार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद पर जीत हासिल की और 23 साल से अधिक समय तक इस पद पर बने रहे.

Source: Google

गेगांग अपांग (अरुणाचल प्रदेश)- 22 साल 250 दिन अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे गेगांग अपांग भी सबसे अधिक समय तक सत्ता में रहे सीएम की लिस्ट में हैं.

Source: Google

लालथनहवला (मिज़ोरम) –22 साल 60 दिन मिजोरम के सीनियर लीडर लालथनहवला ने यहां करीब 22 साल 60 दिनों तक मुख्यमंत्री पद संभाला। वह कांग्रेस के मिजोरम के कद्दावर नेता रहे.

Source: Google

वीरभद्र सिंह (हिमाचल प्रदेश)–21 साल 13 दिन हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के कद्दावर नेता वीरभद्र सिंह राज्य के चार बार मुख्यमंत्री रहे. उनका कार्यकाल 21 साल 13 दिनों का था.

Source: Google

मानिक सरकार (त्रिपुरा)–19 साल 363 दिन त्रिपुरा के वामपंथी नेता मानिक सरकार, राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे. वह 19 साल 363 दिन मुख्यमंत्री रहे.

Source: Google

एम.करुणानिधि (तमिलनाडु)–18 साल 362 दिन तमिलनाडु के कद्दावर नेता और डीएमके के मुखिया रहे एम.करुणानिधि राज्य की सत्ता में सबसे अधिक समय तक काबिज रहे.

Source: Google

प्रकाश सिंह बादल (पंजाब) –18 साल 350 दिन पंजाब के कद्दावर नेता प्रकाश सिंह बादल, राज्य के पांच बार सीएम रहे हैं। हालांकि, उनका यह कार्यकाल अलग-अलग रहा.

Source: Google

यशवंत सिंह परमार (हिमाचल प्रदेश)–18 साल 83 दिन हिमाचल कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे यशवंत सिंह परमार का भी मुख्यमंत्री के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल रहा है.