Chanakya Niti से जानें किन लोगों को घर में जगह देनी चाहिए और किसे नहीं?

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 17 अगस्त 2026, 11:31 PM Updated: 17 अगस्त 2026, 11:31 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Chanakya Niti: इतिहास के सबसे महान रणनीतिकार और अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य ने आज से हजारों साल पहले इंसानी फितरत को जो परखा था, वह आज के आधुनिक युग में भी उतना ही सटीक बैठता है। चाणक्य ने अपनी नीतियों में साफ तौर पर बताया है कि हमारा घर केवल ईंट-पत्थरों की चारदीवारी नहीं, बल्कि हमारी ऊर्जा और मानसिक शांति का केंद्र होता है।

ऐसे में यह तय करना बेहद जरूरी है कि हम अपने जीवन के इस पवित्र दायरे में किसे प्रवेश दें और किन जहरीली शख्सियतों से हमेशा दो गज की दूरी बनाकर रखें। तो चलिए इस लेख के जरिए जानते है चाणक्य कि कुछ ऐसी ही नीतियों के बारे में

और पढ़ें: Sawan में क्यों पहनी जाती हैं हरी चूड़ियां और लगाई जाती है मेहंदी? जानिए इसके पीछे का सच

इन लोगों से हमेशा रहें सावधान

बिना वजह बार-बार आने वाले लोग आपके निजी जीवन और समय को खराब करते हैं। साथ ही जो आपके सामने मीठी बातें करें और पीठ पीछे आपकी बुराई करें, वे सबसे खतरनाक होते हैं। वहीं दूसरों की तरक्की से जलने वाले और हमेशा नेगेटिव बातें करने वाले लोग घर का माहौल खराब करते हैं। और जो केवल अपने फायदे के लिए आपके करीब आते हैं, वे संकट आने पर सबसे पहले साथ छोड़ते हैं। बात-बात पर भड़कने वाले लोगों को घर के मामलों से दूर रखना चाहिए, क्योंकि ये बातों को सुलझाने के बजाय और बिगाड़ देते हैं।

इन्हें दें अपने जीवन और घर में जगह

आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) का कहना है कि हमें हमेशा उस व्यक्ति को अपने करीब रखना चाहिए जो बिना किसी स्वार्थ के आपके बुरे समय में आपके साथ खड़ा रहे। साथ ही, ऐसे लोग जो आपकी अच्छाइयों की तारीफ करें, लेकिन गलत राह पर जाने पर आपको टोकने की हिम्मत भी रखें, वे सच्चे हितेषी होते हैं। इसके अलावा, घर का मुखिया ऐसा होना चाहिए जो मुश्किल या गुस्से के समय भी अपना धैर्य न खोए और विवेक से फैसले ले।

इन बातों का भी रखें खास ध्यान

आचार्य चाणक्य के अनुसार, बुद्धिमान व्यक्ति को अपने घर की बातें, धन की हानि, अपनी कमजोरी और अपमान की बातें कभी किसी बाहरी व्यक्ति को नहीं बतानी चाहिए। इसके अलावा, किसी भी व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा न करें, क्योंकि नाराज होने पर कोई भी आपके सारे भेद खोल सकता है।

आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) की नीतियां हमें यह सिखाती हैं कि हमारा जीवन और हमारा घर तभी सुरक्षित और शांत रह सकता है, जब हम विवेक से काम लें। किसे अपना बनाना है और किससे दूरी रखनी है, यह फैसला भावनाओं में बहकर नहीं बल्कि इंसान के स्वभाव को परखकर करना चाहिए। यदि आप अपने घर की पवित्रता और मानसिक शांति को बनाए रखना चाहते हैं, तो चाणक्य की इन कसौटी पर खरी उतरने वाली बातों को अपने जीवन में जरूर अपनाएं।

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds