Trending

कानपुर: मुंहबोले चाचा ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, बेटी ने सुनाई आपबीती तो मां के उड़ गए होश

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 04 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 04 Jan 2022, 12:00 AM

उत्तर प्रदेश के कानपुर में रिश्ते को शर्मसार करता हुआ एक मामला सामने आया है। बाबूपुरवा में मुंहबोले चाचा ने एक 14 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म किया। उन्होंने एक दोस्त के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। यही नहीं मामले की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी तक दे दी। 

4 दिन पहले ही लड़की की तबीयत खराब हुई थीं, जिसके बाद उसके परिजन किशोरी को अस्पताल लेकर गए, जब मामले का खुलासा हुआ। इस दौरान लड़की दो महीने की गर्भवती निकली। इसके बाद पिता की तहरीर पर बाबूपुरवा पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो के तहत रिपोर्ट दर्ज किया और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

मामला कुछ ऐसा है कि बाबूपुरवा थाना क्षेत्र में मजदूर के एक परिवार में पत्नी, बेटा और 14 साल की बेटी है। उनके अनुसार पड़ोस में ही रहने वाले सुनील कुमार उर्फ सेठी को उनकी बेटी चाचा बोल करती है। आरोप ऐसे लगाए जा रहे हैं कि 6 महीने पहले बेटी बाजार से लौट रही थी, तब ही रास्ते में सुनील बस्ती के दोस्त के साथ कार से आया। उसने लड़की को घर छोड़ने की बात कही। बेटी उसकी कार में बैठ गई। इस दौरान वो उसे दोस्त के घर के पास ले गया और कार में ही लड़की का मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। इसके साथ ही शिकायत करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। डर की वजह से लड़की चुप रही। 

आरोप है कि सुनील ने उसके बाद धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। 28 दिसंबर को तबीयत खराब हुई, तो उसे अस्पता लेकर जाया गया। यहां पता चला कि वो गर्भवती है। फिर जब लड़की से पूछा गया तो उसने अपनी पूरी आपबीती बताई। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

पीड़िता ने ये भी आरोप लगाए है कि पुलिस को बताया गया कि कार में दो लोग मौजूद थे तब भी पुलिस ने सिर्फ एक का नाम ही बोलने का दबाव बनाया गया और दूसरे को पकड़ने के बाद छोड़ दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर जो रिपोर्ट दर्ज कराई थी उससे हटकर दूसरी बातें बता बयान दर्ज कराए हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2025- All Right Reserved. Designed and Developed by  Marketing Sheds